Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    उप्र सरकार बढ़ी बिजली दर वापस ले: उपभोक्ता परिषद

    By August 20, 2017Updated:August 20, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554
    • देश के अनेकों राज्यों में वर्ष 2017-18 हेतु जारी टैरिफ आदेश में औसत वृद्धि का अलग-अलग खुलासा कर उप्र सरकार से बढ़ी बिजली दर वापस लेने की उठायी मांग। 
    • उपभोक्ता परिषद ने देश के 9 राज्यों में उदय स्कीम में किये गये अनुबन्ध में प्रस्तावित वृद्धि व जारी औसत वृद्धि पर किया बड़ा खुलासा। 
    • देश के सभी राज्यों में बिजली दरों में औसत वृद्धि बहुत कम ऐसे में उप्र में प्रस्तावित वृद्धि उदय अनुबन्ध से 3 गुना ज्यादा क्यों?
    लखनऊ। प्रदेश के ग्रामीण व कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में पावर कार्पोरेशन द्वारा 260 से 350 प्रतिशत प्रस्तावित वृद्धि के विरोध में उपभोक्ता परिषद जहां लगातार अपनी योजना के तहत कार्य कर रहा है। वहीं उपभोक्ता परिषद ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बिजली कम्पनियों द्वारा नियामक आयोग में जो टैरिफ बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया गया है, उसमें घरेलू लाइफ लाइन उपभोक्ताओं की दरों को उचित ठहराने के लिये देश के अनेकों राज्यों का तुलनात्मक अध्ययन भी दर्शाया गया है। लेकिन शायद पावर कार्पोरेशन यह भूल गया कि इन राज्यों में विगत दिनों जब वर्ष 2017-18 की बिजली दरों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है और आयोग द्वारा जो बिजली दर आदेश जारी किया गया, वह उदय स्कीम के तहत प्रस्तावित वृद्धि के आस-पास ही है।
    ऐसे में उप्र में उदय स्कीम से 3 गुना अधिक व्यापक औसत वृद्धि का प्रस्ताव दिया जाना पूरी तरह गलत है। उपभोक्ता परिषद निम्न राज्यों की स्थिति का जो खुलासा कर रहा है, वह स्वतः सच्चाई बयां कर देंगे। ऐसे में उप्र सरकार को देश के अनेकों राज्यों का अनुसरण कर उप्र में प्रस्तावित बढ़ी बिजली दर को अविलम्ब वापस लेना चाहिए।
    राज्य              उदय में प्रस्तावित वृद्धि         जारी बिजली दर में वास्तविक
                                 (वर्ष 2017-18 में)                    औसत वृद्धि (वर्ष 2017-18 में)
    उत्तराखण्ड                  4.27 प्रतिशत                           5.72 प्रतिशत
    आन्ध्र प्रदेश                5.00 प्रतिशत                           3.60 प्रतिशत
    गुजरात                     0.50 प्रतिशत                           0.00 प्रतिशत
    छत्तीस गढ़                  6.00 प्रतिशत                           1.46 प्रतिशत
    महाराष्ट्र                     9.01 प्रतिशत                            2.00 प्रतिशत
    तेलंगाना                    8.00 प्रतिशत                            0.00 प्रतिशत
    हिमाचल प्रदेश              3.00 प्रतिशत                            0.00 प्रतिशत
    असम                       6.50 प्रतिशत                            6.00 प्रतिशत
    उत्तर प्रदेश                 6.95 प्रतिशत                          प्रस्तावित 22.66 प्रतिशत
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि देश के ज्यादातर राज्यों ने भारत सरकार के तहत उदय स्कीम में जो अनुबन्ध साइन किया और उसमें आने वाले 3 वर्षों के लिये जो अलग-अलग बिजली कम्पनियों हेतु आंकलित औसत वृद्धि प्रस्तावित की। उसी के अन्तर्गत ही राज्यों के नियामक आयोग में अपनी वृद्धि को दर्शाया। ज्यादातर राज्यों में उदय स्कीम के तहत अधिक वृद्धि अनुमानित का अनुबन्ध किया गया लेकिन वहां के राज्यों ने प्रदेश की जनता के हित में पुनर्विचार कर कम वृद्धि प्रस्तावित कर जनता पर कम से कम बोझ डाला और वहां के नियामक आयोगों द्वारा जो बिजली दर आदेश जारी किया  गया, वह बहुत अधिक नहीं थी और सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बराबर वृद्धि का भार डाला गया। परन्तु उप्र में अभी वर्ष 2017-18 का टैरिफ आदेश नहीं आया है लेकिन जो प्रस्तावित औसत वृद्धि है वह उदय स्कीम में अनुबन्ध 6.95 प्रतिशत से 3 गुना अधिक लगभग 22.66 प्रतिशत है, जो प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ बड़ा अन्याय है। सबसे बड़ा चैकाने वाला मामला यह है कि घरेलू ग्रामीण व किसानों की दरों में लगभग 260 से 350 प्रतिशत की वृद्धि।

    # avadesh verma #UP government

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading