चीन के राष्ट्रपति करेंगे पाकिस्तान का दौरा
भारत के कट्टर दुश्मन चीन और पाक अब दोस्त बन गए हैं और सयुंक्त भारत के खिलाफ आतंक अभियान चला रहे हैं यह एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। मालूम हो कि पाकिस्तान और चीन साथ मिलकर भारत को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। कुछ ही दिनों में चीन के राष्ट्रपति पाकिस्तान का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने के लिए हथियारों की नई डील भी की जानी है। वहीं दोनों देश अब समुद्र के रास्ते से भारत की सुरक्षा को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं।
ग्वादर से जिबूती तक गश्त करेंगे चीन-पाक:
रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन और पाकिस्तान साथ मिलकर ग्वादर से अफ्रीका में स्थित जिबूती तक नौसैनिक गश्त को बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इनके गश्ती रास्ते में होर्मुज जल संधि का क्षेत्र भी आएगा।
पाक नेवी की ताकत को बढ़ा रहा चीन:
चीन अब अरबों डॉलर के हथियार की मदद से पूरी पाकिस्तानी नौसेना का रंग रूप ही बदलने जा रहा है। चीन और पाकिस्तान के बीच नौसैनिक संबंध भी तेजी से बढ़े हैं। अप्रैल में ही चीन और पाकिस्तान ने अरब सागर में एक नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया था। हाल में ही जारी सैटेलाइट तस्वीरों से भी खुलासा हुआ है।
पाकिस्तान को स्टील्थ फ्रीगेटस भी दे रहा चीन:
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा चीन पाकिस्तान को टाइप-054 श्रेणी के बहुउद्देश्यीय स्टील्थ फ्रीगेट्स दे रहा है जो रेडार को चकमा देने में सक्षम हैं। इसके अलावा चीन कई अन्य हथियार पाकिस्तानी नौसेना को दे रहा है। इसके लिए पाकिस्तान ने चीन के साथ 7 अरब डॉलर की डील की थी। पाकिस्तान अब अपना 70 फीसदी हथियार चीन से खरीद रहा है। इसके अलावा, चीन जिबूती, ग्वादर और मालदीव में नेवल बेस बनाने की तैयारी कर रहा है।
नेवल बेस बनाने से चीन को अपने सैन्य साजोसामान को तत्काल किसी भी जगह भेजने में आसानी होगी। चीन की कोशिश है कि साउथ चाइना सी पर कब्जे के बाद दक्षिण एशिया पर अपना दबदबा कायम किया जाए।







