Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कोरोना की गति को पछाड़ कर अपराध ने टॉप किया यूपी में: अजय कुमार लल्लू

    ShagunBy ShagunAugust 25, 2020 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 537

    एक महीने में 124 हत्याएं, और पिछले तीन महीने में तीन पत्रकारों की हत्या योगी के रामराज्य की कलई खोलता है: 

    लखनऊ, 25 अगस्त 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने बलिया के पत्रकार रतन सिंह के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रायबरेली के सलोन के पास पुलिस हिरासत में लिए जाने की कठोरतम शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि योगीराज में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अपराध का हब बन चुका है और अपराधी इतने मनबढ़ हो चुके है कि अब पत्रकारों की सरेआम हत्या आम हो रही है ।

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि बलिया के पत्रकार रतन सिंह की सरेआम हत्या ने योगी राज की कलई खोल कर रख दी है। रामराज्य का दावा करने वाले योगी जी के हाथ से प्रदेश की कानून व्यवस्था निकल चुकी है. चौतरफा अराजकता का साम्राज्य है। अपराधियों की सबसे सुरक्षित धरती उत्तर प्रदेश हो गयी है ।

    उन्होंने कहा कि आगे कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है और कानून के राज को लकवा मार चुका है। आज उत्तर प्रदेश बहुत ही भयावह स्थिति से गुजर रहा है और आम आदमी के जानमाल की सुरक्षा की एकदम गारंटी नहीं है।

    अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं, पत्रकार और आम आदमी इस बढ़े हुए अपराध से सहमें हुए हैं लेकिन योगी सरकार आम आदमी को सुरक्षा का एहसास कराने में बुरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ कोरोना को मात दे चुका है।

    उन्होंने कहा कि यह कैसा प्रदेश योगी जी बना रहे हैं जहां एक महीने में ही 124 हत्याएं होती हैं और तीन माह में तीन पत्रकार मार दिए जाते हैं। यही नहीं सरकार अपनी असफलता छिपाने के लिए 11 पत्रकारों पर एफआईआर दर्ज कराती है। इस जंगल राज के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठने वाली है। योगी आदित्यनाथ को आवाम को जवाब देना पड़ेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading