सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स मामले में गिरफ़्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, एनसीबी और ईडी की जांच जारी है। तीनों एजेंसियों ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया है। पूरे मामले में ड्रग्स कनेक्शन आने के बाद एनसीबी ने शनिवार को एक्टर से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।
जांच एजेंसी ने इससे पहले रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अब, ड्रग्स से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शौविक और मिरांडा दोनों ने माना है कि उन्होंने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के कहने पर ही ड्रग्स की खरीदारी की थी। वहीं, रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ड्रग्स की खरीदारी के लिए रिया चक्रवर्ती के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था। इस पूरे मामले में सैमुअल मिरांडा समेत कई लोग शामिल रहे हैं।

इससे पहले, एनसीबी ने रिया-शौविक से कनेक्शन के चलते ड्रग पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया था। उसमें से एक ने माना कि वह शौविक चक्रवर्ती को जानता है। इसके लिए उसने बांद्रा के फुटबॉल क्लब में मुलाकात की थी। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल तब आया था, जब ईडी की जांच में रिया चक्रवर्ती की वॉट्सऐप चैट सामने आई थी। इसमें रिया कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बातचीत कर रही थी।







