Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    भारत के कड़े रुख से नरम पड़ेंगे चीन के तेवर

    ShagunBy ShagunSeptember 9, 2020 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    चीन भारत को ही आंखें दिखाने से बाज़ नहीं आ रहा रहा है। वह भारत के कई इलाकों को अपना बताकर वह क्या सिर्फ युद्ध उकसावे की रणनीति बना रहा है या फिर संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी दबंगई दिखाकर दूसरे देशों को डरा रहा है।

    फिलहाल भारत उसके बहकावे में आने वाला नहीं और भारत अपने राष्ट्र की रक्षा करना अच्छी तरह से जानता है। अब भारत वह भारत नहीं रहा ! वह भारत को आंख दिखाने वालों को अच्छे से जवाब देना जानता है। चीन की इस कुटिल चालबाजी को समझते हुए हमारे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मॉस्को में चीन को संकेतों में इस बात की व्यर्थता का बोध कराने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए आक्रामक तेवर खत्म करना जरूरी है। दूसरे विश्व युद्ध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उसकी यादें दुनिया को सबक देती हैं कि एक देश का दूसरे देश पर आक्रमण सभी के लिए विनाश लाता है।

    श्री सिंह की बातों के ठीक उलट चीन सीमा पर शांति बहाली चाहता ही नहीं है। उसने भारत के प्रति जो आक्रामक रुख अपना रखा है, उससे स्पष्ट है कि वह बड़े टकराव की तैयारी में है। इसीलिए भारत ने चीन को लेकर जो सख्त रवैया दिखाया है, उससे यह साफ है कि चीन की आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। चीन का गणित शायद यह था कि भारत को वह 1962 की तरह दबाने में कामयाब हो जाएगा लेकिन यह उसकी भूल है। भारत उस समय के मुकाबलों में तमाम मामलों को लेकर कहीं आगे बढ़ चुका है तथा यहां का नेतृत्व भी बातों का ज्यादा जमीनी हकीकत के नजदीक जाकर समझने में विश्वास रखता है।

    अब चीन को जवाब देने के लिए भारत के पास तमाम विकल्प मौजूद हैं। भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र है। ऐसे में बहुत सीधी सी बात है कि अगर चीन कोई आक्रामक कदम उठाता है तो नुकसान उसको भी उठाना पड़ना लाजिमी है। यही कारण है कि सीडीएस जनरल बिपित रावत ने यह संकेत दिया है कि चीन अगर बातचीत से नहीं माना तो उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला हुआ है। अब यह चीन पर है कि वह चाहता क्या है।

    Shagun

    Keep Reading

    Minister Mr. A.K. Sharma takes a tough stance against mafia activities and illegal extortion in Mau; issues strict directives to the DM and SP.

    वाराणसी में जलभराव पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता निलंबित

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading