- उपखण्ड अधिकारी चिनहट श्री अवनीश कुमार के गलत स्थानान्तरण के विरोध में दलित अभियन्ता भड़के प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल से की मुलाकात और उनके सामने रखे अनेकों साक्ष्य
- एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा प्रबन्ध निदेशक श्री एपी सिंह के सामने रखे गये साक्ष्य से उन्होनें माना कि उप खण्ड अधिकारी के स्थानान्तरण पर होगा पुनर्विचार
लखनऊ 21 अगस्त। मध्यान्चल विद्युत वितरण निगम लेसा अन्तर्गत एक अवर अभियन्ता द्वारा 40 मीटर से अधिक दूरी पर नियम विरूद्ध बिजली का नया कनेक्शन देने के सम्बन्ध में उप खण्ड अधिकारी चिनहट अवनीश कुमार के खिलाफ अधीक्षण अभियन्ता श्री सीपी यादव की संस्तुति पर की गई नियम विरूद्ध कार्यवाही के विरोध में उप्र पावर आफीसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिरियों ने प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री एपी सिंह से मध्यांचल में मुलाकात की और लम्बी वार्ता की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विस्तार से प्रबन्ध निदेशक के सामने वह साक्ष्य पेश किये जो स्वतः सिद्ध कर रहे थे कि उप खण्ड अधिकारी, चिनहट को बिना दोष के उनका स्थानान्तरण फैजाबाद जोन कर दिया गया।
उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, अति महासचिव श्री अनिल कुमार सचिव आरपी केन, ट्रांन्सको अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह संगठन सचिव व लेसा अध्यक्ष अजय कुमार वरिष्ठ सदस्य श्री एसपी सिंह, संगठन सचिव आदर्श कौशल, सिविल अध्यक्ष बीना दयाल ने प्रबन्ध निदेशक के सामने वह साक्ष्य भी रखे जिसमें उप खण्ड अधिकारी, चिनहट श्री अवनीश कुमार द्वारा अवर अभियन्ता को अनेकों पत्र लिखे गये थे जिसमें 40 मीटर से अधिक दूरी पर कनेक्शन न देने हेतु बार-बार आदेशित किया गया था, जिसकी प्रतिलिपि अधिशाषी अभियन्ता को भी सौपी गई थी। ऐसे में उप खण्ड अधिकारी का कोई दोष कैसे बनता है। अवर अभियन्ता, चिनहट द्वारा 40 मीटर से अधिक दूरी पर अपने अनुसार स्वतंत्र रूप से नियम विरूद्ध कनेक्शन दिया गया ऐसे में उसके लिये वह स्वतः जिम्मेदार है।
बैठक के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल श्री एपी सिंह ने पावर आफीसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया गया कि साक्ष्यों को देखने से यह सिद्ध हो रहा है कि उप खण्ड अधिकारी द्वारा काफी हद तक अपनी जिम्मेदारी निभायी गई है,ऐसे में उप खण्ड अधिकारी, चिनहट के स्थानान्तरण निरस्त करने पर सहानुभूति पूर्वक पुनर्विचार किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से श्री एचपी कौशल, राम शब्द, कमलेश आजाद, सीबी सिंह, राव साहब गौतम, बीके आर्या, राधेश्याम, सभी अधिशाषी अभियन्ता अवनीश कुमार, सहायक अभियन्ता, श्री जय प्रकाश, सहायक अभियन्ता, श्री अजय कन्नौजिया, सहायक अभियन्ता, श्री आनन्द कन्नौजिया, श्री जितेन्द्र, श्री रंजीत, पीपी सिंह,उपखण्ड अधिकारी, एचएल रावत सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित थे।







