Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    रोंगटे खड़े कर देगी क्राइम थ्रिलर स्टोरी ‘फुट फेरी’, ओटीटी पर होगी रिलीज

    ShagunBy ShagunSeptember 21, 2020 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 573

    मुंबई, 21 सितम्बर, 2020: सावधान हो जाइए! क्योंकि इस अक्टूबर सारी परियां आपके सबसे भयानक सपनों में बदल जाएंगी। इस अक्टूबर एंड पिक्चर्स की ओरिजिनल फिल्म ‘फुट फेरी’ अपनी रिलीज के साथ आपके रोंगटे खड़े कर देने को तैयार है। यह मर्डर मिस्ट्री इस अंधेरे पक्ष को उजागर करती है कि एक सनक की खातिर आप किस हद तक जा सकते हैं। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर एक सीबीआई ऑफिसर और एक अजीबोगरीब धुन वाले रहस्यमय सीरियल किलर की लुकाछिपी की कहानी है। कनिष्क वर्मा के लेखन और निर्देशन में बनी इस रोमांचक फिल्म में कमांडो 3, मर्द को दर्द नहीं होता, अफसोस और शैतान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके गुलशन देवैया और खूबसूरत सागरिका घाटगे (चक दे इंडिया फेम) लीड भूमिकाओं में हैं।

    हिंदी मूवीज़ क्लस्टर के बिजनेस हेड रुचिर तिवारी ने कहा, “दर्शकों के फिल्म देखने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए हमने हमेशा नए प्रयास किए हैं। 1993 में ज़ी ने ‘फिर तेरी कहानी याद आई’ के साथ इस ट्रेंड की शुरुआत की थी, जो सीधे टीवी पर रिलीज हुई थी। अब 27 साल बाद एंड पिक्चर्स अपना पहला टीवी अभियान ‘फुट फेयरी’ लॉन्च कर रहा है, जो कि एंड पिक्चर्स की एक ओरिजिनल फिल्म है और उसी दिशा में एक और कदम है। जहां इस साल नई फिल्में थिएटर के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही हैं, वहीं एंड पिक्चर्स अपनी पहली टीवी रिलीज ‘फुट फेरी’ के साथ भारतीय टेलीविजन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने को तैयार है। दर्शकों तक व्यापक पहुंच बनाने के लिए टीवी एक प्रभावी माध्यम है। यह भारत में 835 मिलियन दर्शकों तक पहुंचता है, जो कि किसी भी अन्य माध्यम की तुलना में सबसे ज्यादा है। एंड पिक्चर्स के वर्तमान सब्सक्राइबर्स, इस पहली टीवी रिलीज को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकते हैं। ऑड बॉल मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर बनाई गई फिल्म ‘फुट फेरी’ युवा और अधीर शहरी भारत की एक रहस्यमय कहानी है, जो दर्शकों में दिलचस्पी जगाएगी।”

    एक्टर गुलशन देवैया ने कहा, “फुट फेरी की स्क्रिप्ट को लेकर मैं शुरू से उत्साहित था और इसने वाकई मुझमें दिलचस्पी जगाई। इस मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर को बनाने के लिए बहुत तैयारी करनी पड़ी। इस रोल की रिसर्च और तैयारी के लिए हमें 2 महीने लगे। कनिष्क वर्मा जैसे कुशल निर्देशक और उनकी टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। इस मूवी में मैं पहली बार एक सीबीआई ऑफिसर का रोल निभा रहा हूं। वर्तमान माहौल में अपनी पहली टीवी रिलीज के जरिए इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना बहुत बढ़िया होगा। इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए अब मैं और इंतजार नहीं कर सकता।”
    सागरिका घाटगे कहती हैं, “मनोवैज्ञानिक थ्रिलर्स ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है क्योंकि इसमें डूब जाने वाला अनुभव होता है, जो आपको बांधे रखता है और आप में उत्सुकता जगाए रखता है। आप मन ही मन अपने दिमाग में इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं और इस प्रक्रिया का हिस्सा बन जाते हैं। एक रोचक कहानी के साथ ‘फुट फेरी’ आपको रोमांच, रहस्य और उत्सुकता का अनुभव कराएगी, जो यकीनन आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।”

    ‘फुट फेयरी’ के बारे में बात करते हुए फिल्म के लेखक एवं निर्देशक कनिष्क वर्मा ने कहा, “क्राइम थ्रिलर्स हमेशा से मुझमें दिलचस्पी जगाती रही हैं और इसका सस्पेंस, रहस्य और तमाम उतार-चढ़ाव मेरे दिमाग में हलचल मचा देते हैं। मैं ‘माइंड हंटर’ पुस्तक का बड़ा फैन हूं और इसी किताब से मुझे ‘फुट फेरी’ बनाने की प्रेरणा मिली। आज के दर्शक नए तरह के कॉन्टेंट को स्वीकार कर रहे हैं। अपने बोल्ड और अनोखे प्रस्तुतीकरण के साथ ‘फुट फेरी’ उन लोगों के लिए एक परफेक्ट फिल्म है, जो कुछ नया देखना और प्रयोग करना चाहते हैं। यह फिल्म एक ऐसे विषय को छूती है जो हमारे बीच मौजूद तो है लेकिन इस पर कभी चर्चा नहीं होती जैसे कि सनक या कुछ अजीबोगरीब आदत। मुझे ऐसी समर्पित टीम के साथ काम करके मजा आया, और हमने साथ मिलकर आपके लिए एक रोमांचक फिल्म बनाई है, जिसे आप यकीनन एंजॉय करेंगे।”

    बता दें कि एंड पिक्चर्स की ओरिजिनल फिल्म ‘फुट फेरी’ का प्रीमियर अक्टूबर में लांच हो रहा है।

    #&pictures #Footfairy
    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading