Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रदेश के लिए संघर्ष जारी रहेगा: कांग्रेस

    ShagunBy ShagunOctober 1, 2020Updated:October 1, 2020 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 685

    हाथरस की बेटी के परिजनों से मिलने जाते समय आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे, किया चक्का जाम, विरोध प्रदर्शन और दी गिरफ्तारी, ग्रेटर नोएडा -राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने बिना शर्त, बिना बॉन्ड भरे पुलिस ने छोड़ा

    हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के वास्ते एवं मृतका के पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित राष्ट्रीय मीडिया चेयरमैन रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों को प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा रोके जाने के उपरान्त पैदल मार्च कर रहे कांग्रेसियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया। राहुल गाँधी के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की की, जिस पर राहुल गांधी सड़क पर गिर पड़े। इसके उपरान्त राहुल एवं प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन कर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग की।

    इस मौके पर कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे और हमारे कार्यकर्ताओं पर जो भी जुल्म और लाठीचार्ज हुआ, हमारे खिलाफ जो भी कार्यवाही करें, उसे करने दें लेकिन इनका पीड़िता के परिवार के साथ जो व्यवहार रहा वह शर्मनाक है। ऐसा अन्याय हमने देखा नहीं है। जो सरकार हर बात में धर्म का नाम लेती है उस सरकार ने एक पिता को उसकी बेटी की चिता को जलाने नहीं दिया। जब ऐसा हादसा होता है तो सरकार की जिम्मेदारी होती है पीड़िता को पूरी तरह सहायता दें, न्याय दिलायें लेकिन इन्होने ठीक उसका उल्टा किया। हम पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते हैं। आखिर सरकार हमको क्यों रोकना चाहती है। उन्होने कहा कि ऐसी ही घटना आज बलरामपुर में भी घटित हुई है। आखिर इन घटनाओं पर रोक कब लगेगी। मुख्यमंत्री जी कब जागेंगे। हम इनको जगाना चाहते हैं।

    Image

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि – यूपी के जंगलराज में बेटियों पर जुल्म और सरकार की सीनाजोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं, तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है। उन्होने एक अन्य ट्वीट में कहा कि – दुःख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। यूपी में जंगलराज का यह आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय।

    श्रीमती प्रियंका गांधी ट्वीट कर कहा कि – हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बार-बार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियां, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।

    श्रीमती प्रियंका गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि -एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है। महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए-जहां वो आजादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें-हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

    एक अन्य ट्वीट में श्रीमती प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गयी। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों के साथ दरिन्दगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। यह मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

    श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी सहित कांग्रेसजनों पर बर्बर लाठीचार्ज की घटना पर प्रदेश भर में कांग्रेसजनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। नोएडा में चक्का जाम, मिर्जापुर में डीएम को घेरा, उन्नाव, सीतापुर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

    कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजनों ने मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।

    पुुलिस द्वारा बैरीकेडिंग कर कांग्रेसियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया तथा गिरफ्तार कर लखनऊ के इको गार्डेन ले गये। जहां से देर सायं रिहा किया। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र चौधरी, पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव, संगठन मंत्री अनिल यादव, किसान कांग्रेस के चेयरमैन तरूण पटेल, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, शिव पाण्डेय, शैलेन्द्र तिवारी, आसिफ रिजवी, विशाल राजपूत, पूर्व पार्षद प्रदीप कनौजिया, आदित्य चौधरी, विजय कुमार, आर्यन मिश्रा आदि शामिल रहे। इसके उपरान्त तमाम वरिष्ठ नेतागण इको गार्डेन पहुंच गये जिसमें वीरेन्द्र मदान, राजेश सिंह काली, तीरथ राज मिश्रा, मुकेश केसरवानी, डा रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, मो इरफान एड., मो शोएब आदि शामिल रहे।

    देर सायं उप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और इंसाफ की मांग की गयी।

    Shagun

    Keep Reading

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading