विश्व में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले से जहां समूचा विश्व चिंतित है वही भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले से केंद्र एवं राज्य सरकार चिंतित हैं। तेजी से बढ़ते मामलों में जहां बड़े से बड़ा नेता भी इसकी चपेट में आये तो वहीँ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े से बड़े दिग्गज भी इसकी लपेटे में आ चुके हैं।
वहीँ अब खबर आ रही हैं कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार शानू भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं इस बात की जानकारी उनके फेसबुक अकॉउंट से मिली जिसमें उनकी टीम ने लिखा कि दुर्भाग्य से सानू दा की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी हैं और उन्होंने अपने फैंस से ईश्वर से प्रार्थना कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
बता दें कि शानू दा ने बॉलीवुड की फिल्मों में बेहतरीन मेलोडियस गीत गाये है और इसके लिए कई बार उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।







