Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    एक आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना

    ShagunBy ShagunOctober 17, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 629

    जी के चक्रवर्ती

    हमारा देश भारत एक बार 21वीं सदी में एक वैश्विक शक्ति बन कर उभरना चाहता है तो इसके लिये भारत को प्रत्येक क्षेत्र में आत्म निर्भरता हासिल करने की परम आवश्यकता है क्योंकि एक आत्मनिर्भर देश सामान्यतः उसे ही माना जाता है जो सभी तरह की उत्पादों को स्वयं अपने ही देश मे उत्पादन करता है और दूसरे देश से आयातीत सामग्रीयों पर उसकी निर्भरता न के बराबर हो।

    यदि हम वास्तविक रूप में आत्म निर्भरता हासिल करना चाहते हैं तो इसके सामान्य शाब्दिक अर्थ से कहीं और भी आगे जाने की जरूरत है। दरअसल, जब हम आत्मनिर्भरता की बात करे तो भारत की संस्कृति संस्कार की भावना सम्पूर्ण विश्व को एक परिवार सदृश्य देखता है और जब हम भारत के आत्मनिर्भरता की बात करते है तो उसमें उसके आत्म केंद्रित आत्मनिर्भरता न हो कर बल्कि सम्पूर्ण संसार के सुख सहयोग और शांति की चिंता समाहित होती है।

    इस तरह हमारी भारतीय संस्कृति एवं संस्कार में जीव मात्र के कल्याण की मनसा होती है जो भारतीय समुदाय की संस्कृति पृथ्वी को अपनी माँ कहती है और उसे ऐसा मानती भी है तो ऐसे में वह जब आत्मनिर्भरता की बात कहता है तो उसमें एक सुख संम्पन्न विश्व की परिकल्पना रहने के साथ ही साथ विश्व की उन्नति भी समाहित होती है। आज विश्व के सामने भारत का सोचने का तौर- तरीका पूरे विश्व को एक आशा की किरण जैसा नज़र आता है। भारत के परिप्रेक्ष्य में आत्म निर्भरता केवल अर्थ केंद्रित न हो यह मानव केंद्रित होना चाहिए। अर्थात, इस देश पर रहने वाला प्रत्येक प्राणी सुखी एवं सम्पन्न हो यही हमारी अंतिम लक्ष्य भी है।

    यदि हम अपने पूर्व इतिहास में झांके तो हमे यह पता चलता है कि हमारे देश की पूर्व अर्थव्यवस्था की एक गौरवशाली इतिहास रहा है, जो भारतीय संस्कृति हज़ारों वर्षों से सम्पन्न रही हो और जिसके कारण उस समय भारत को एक सोने की चिड़िया कहा जाता था और उस भारतीय संस्कृति में भौतिकवाद एवं अध्यात्मवाद दोनों के मध्य एक समन्वय स्थापित कर व्यापार में आचार-विचार का पालन किया जाता है। जिसमें भारतीय जीवन पद्धति में मानवीय पहलुओं को प्राथमिकता दी जाती है। अतः आज हमारे देश में देशी जीवन पद्धति को पुनर्स्थापित करने की जरूरत है। देश के आर्थिक विकास को हम केवल उसके सकल घरेलू उत्पाद एवं प्रति व्यक्ति आय से आंकलन करने के स्थान पर गांवों में रोज़गार के अवसरों एवं नागरिकों के मध्य संपन्नता की दर को भी शामिल कर देखना होगा।

    जहां तक इस तरह की आर्थिक विकास के इस मॉडल में कुटीर उद्योग एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी गाँवों के स्तर पर शुरू करने की ज़रूरत है। जिसके कारण गावों में निवास करने वाले ग्रामीण लोगों के स्तर पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध हों जिससे गावों के लोगों को शहरों में पलायन की आवश्यकता ही न पड़े। हमारे देश में “गुजरात मिल्क फेडरेशन” की अमूल डेयरी की सफलता के किस्से कहानी को एक उदाहरण के रूप में हम लोगों के सामने रख सकते हैं। अमूल डेयरी उधोग आज 27 लाख से भी अधिक लोगों को रोज़गार दिये हुए हैं। हमारे देश में आज एक अमूल डेयरी जैसे संस्थान की नहीं बल्कि इस तरह के हज़ारों संस्थानों की आवश्यकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading