Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    इस मौसम में मिर्च की फसल में रोग का ज्यादा खतरा!

    ShagunBy ShagunOctober 18, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531

    नीम का अर्क या बीज कई रोगों में होता फायदेमंद, फसल पर रोग लगते ही करें छिड़काव

    इस वर्ष कई क्षेत्रों में बारिश व जल जमाव के कारण मिर्च की फसल खराब हो गयी है लेकिन जो फसल बची है, वह अब फूल व फल की कंडिशन में आ गयी है। बहुतेरे मिर्च अब तेजी से वृद्धि कर रहे हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इसी समय मिर्च की फसल पर किसानों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसका कारण है कीटों का प्रकोप इसी समय ज्यादा बढ़ जाता है। इसी समय कुष्ठ रोग भी मिर्च में लगता है, जिससे मिर्च की पुरी फसल बर्बाद हो जाती है। मिर्च की फसल में प्रमुख रूप से नीम का अर्क या बीज काफी फायदेमंद होता है।

    इस संबंध में गोंडा मंडल के उद्यान निरीक्षक अनीस श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्च में पौधे की वृद्धि के लिए हार्मोंस का प्रयोग करना चाहिए। मिर्च की फसल में पुष्प आने के समय प्लैनोफिक्स 10 पीपीएम देना चाहिए। उसके तीन सप्ताह बाद हार्मोन का छिड़काव करने से शाखाओं की संख्या में वृद्धि होती है। इसके साथ ही फल भी अधिक लगते हैं। पौधों में रोपाई के 18 से 43 दिन बाद ट्राई केटेनाल अथवा इस तरह की दवाइयां एक पीपीएम की ड्रेंचिंग करने से भी पौधों में अच्छी वृद्धि होती है। किसानों को जिब्रेलिक एसिड 10-100 पीपीएम सांद्रता को घोल के फल लगने के बाद छिड़काव करने से फल ज्यादा लगते हैं।

    रोग और उपचार:

    मिर्च का पौधा जब छोटा होता है तो उसमें थ्रिप्स नामक रोग लगता है। इसे वैज्ञानिक भाषा में सिटरोथ्रिट्स डोरसेलिस हुड कहते हैं। छोटी अवस्था में ही कीट पौधों की पत्तियों एवं अन्य मुलायम भागों से रस चूसते हैं, जिसके कारण पत्तियां ऊपर की ओर मुडकर नाव के समान हो जाती हैं। इसके लिए किसानों को बुआई के पूर्व थायोमिथम्जाम पांच ग्राम प्रति किलो बीज दर से बीजोचार करें। नीम बीज अर्क का चार प्रतिशत का छिड़काव करें। रासायनिक नियंत्रण के अंतर्गत फिप्रोनिल पांच प्रतिशत एससी 1.5 मिली एक लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। एसिटामिप्रिड दो ग्राम एक लीटर या इमिडक्लोप्रिड .3 ग्राम का छिड़काव करना चाहिए।

    सफेद मक्खी और उपचार:

    इस संबंध में प्रगतिशील किसान और मिर्च की वृहद मात्रा में खेती करने वाले गाजीपुर के दीवाकर राय इस कीट का वैज्ञानिक नाम बेमिसिया तवेकाई है, जिसके शिशु एवं वयस्क पत्तियों की निचली सतह पर चिपक कर रस चूसते हैं, जिसकी पत्तियां नीचे तरफ मुड़ जाती हैं। इस रोग में कीट की सतत निगरानी कर संख्या के आधार पर डाईमिथएट की दो मिली का छिड़काव करना उपयुक्त होता है।

    माइट रोग :

    यह बहुत ही छोटे की होते हैं, जो पत्तियों की सतह से रस चूसते हैं, जिसमें पत्तियां नीचे की ओर मुड जाती हैं। इस रोग में नीम निबोली के सत का चार प्रतिशत का छिड़काव करे। इसमें डायोकाफाल या ओमाइट का छिड़काव भी फायदेमंद होता है।

    डेम्पिंग आफ आर्द्रगलन :

    इस रोग का कारण पीथियम एफिजडरमेटम, फाइटोफ्थेरा स्पी फफूंद है, जिसमें नर्सरी में पौधा भूमि की सतह के पास से गलकर गिर जाता है। इस रोग से बचाव के लिए कार्बेन्डाजिम एक ग्राम दवा एक किलो बीज से उपचारित करें।

    ये रोग भी लगते हैं मिर्च में:

    इसके अलावा एन्थेरक्लोज, जीवाणु जम्लानी, पर्ण कुंचन रोग भी प्रमुख रूप से लगते हैं। किसानों को इसके लिए क्रमश . लाइटक्स, कापर आक्साइड का छिड़काव करना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    April 15, 2026
    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    April 15, 2026
    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    April 15, 2026
    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    April 15, 2026
    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    April 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading