Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर उपभोक्ता परिषद ने की ऊर्जा मंत्री से मुलाक़ात, सौपा ज्ञापन

    ShagunBy ShagunOctober 19, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 594

    रिक्त पदों के भरे जाने से प्रदेश के लगभग 3 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओ को मिलेगी उच्च गुणवक्ता

    यूपी के बिजली विभाग में कार्मिको की भारी कमी के चलते उपभोक्ताओ को उच्च गुणवक्ता की सेवा नहीं उपलब्ध हो पा रही के मुद्दे पर उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर एक लोक महत्व जनहित प्रस्ताव सौपा और यह मुदा उठाया की 3 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओ को उच्च गुणवक्ता की उपभोक्ता सेवा देने के लिए रिक्त पदों को उसके सापेक्ष भरा जाना बहुत ही जरूरी है।

    परिषद् के अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश के मानक की बात करे तो देश का नॉर्म 1000 उपभोक्ता पर 2.65 कार्मिक आ रहा है जिसमे तकनीकी व अन्य स्टॉफ शामिल है लेकिन प्रदेश में वर्तमान में केवल लगभग 40 हजार कुल कार्मिक है जिनका नॉर्म निकले तो 1000 उपभोक्ता पर मात्रा 1.34 कार्मिक आ रहे है जो बहुत कम है ।

    उन्होंने कहा कि विगत में विद्युत नियामक आयोग ने एक बेंच मार्क स्टडी कराया जिसमें यह बात निकल कर सामने आयी कि तकनीकी सहित अन्य स्टाफ की कमी के चलते दक्षता प्रभावित हो रही जबकि आप अवगत ही होगे की वर्तमान में पूरा सिस्टम ईआरपी पर सिफ्ट होकर ऑनलाइन व्यवस्था में परवर्तित हो रहा है जिसमें पासवर्ड बेस ऑनलाइन कार्यवाही होगी और ऐसे में ऑनलाइन कोई भी अनुमोदन या संशोधन परमानेंट कार्मिक के जिम्मे ही होगा न कि ठेकेदारी व्यवस्था में रखे कार्मिक के हाथ में ?

    परिषद् अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में रिक्त पदों को भरा जाना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में मुआवजा नियम भी प्रदेश में लागू है और उसका क्रियावयन भी ऑनलाइन डाटा बेस होना है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा चौकाने वाला एक मामला और है वह ये कि सभी बिजली कम्पनियो में औ0एंड0ऍम खर्च बढ़ रहा जिससे यह सिद्ध होता है की ठेकेदारी वयवस्था पर ज्यादा खर्च हो रहा अगर प्लानिंग के तहत रिक्त पद भरे जाय तो काम ज्यादा होगा और खर्च कम होगा वर्ष 2018-19 में जो औ0एंड0ऍम खर्च 5345 करोड़ था वो बढ़कर वर्ष 2019-20 में 9752 करोड़ हो गया मतलब ठेकेदारी वयवस्था में खर्च ज्यादा काम कम कमीसन फुल? ऐसे में सरकार पूरे मामले पर गौर करते हुए रिक्त पदों को भरवाने का निर्णय ले निश्चित ही उपभोक्ता सेवा उच्च गुणवक्ता की ओर बढ़ेगी और उपभोक्ता को उसका लाभ मिलेगा ।

    फिलहाल ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्ता परिषद के प्रस्ताव पर तुरंत अपर मुख्य सचिव ऊर्जा व चेयरमैन पावर कार्पोरेशन को लिखित निर्देश जारी किया कि उपभोक्ता हित में तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए कार्यवाही करे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार रिक्त पदों को भरने की दिशा में अबिलम्ब गंभीरता से विचार करेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading