Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    हम सब प्यासे हैं

    ShagunBy ShagunOctober 26, 2020 Featured 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 601

    एक बार कि बात हैं कुछ नौजवान साथ-साथ कहीं जा रहे थे। गर्मी के दिन थे। बड़ी तेज धूप पड़ रही थी। सबके शरीर से पसीना बह रहा था। लेकिन उन्हें गंतव्य स्थान पर पहुंचने की जल्दी थी। इसलिए वे रुक भी नहीं सकते थे। चलते-चलते उनमें से एक को बड़े जोर की प्यास लगी। उसने साथियों से कहा, “कहीं थोड़ा पानी मिल जाता। मारे प्यास के गला सूख रहा है, जान निकली जा रही है।”

    सबने इधर देखा, उधर देखा, किन्तु दूर-दूर तक पानी का आसार नजर नहीं आया। थोड़ा और आगे बढ़े। प्यासे युवक ने कहा, “अब मुझसे चला नहीं जाता। प्राण गले में आ गये हैं।”

    सबने मिलकर चारों ओर निगाह दौड़ाई। अचानक उन्हें कुछ दूरी पर हरियाली दिखाई दी। एक ने कहा, “हो-न-हो, वहां पानी अवश्य होगा। बिना पानी के इतनी हरियाली हो नहीं सकती।”

    आशा से उनके पैरों में गति आ गई। वे लोग उधर ही बढ़े। उनके आनंद का ठिकाना न रहा, जब उन्होंने पास जाकर देखा कि पेड़ो के झुरमुट के बीच एक कुआं है। प्यासे युवक के खोये प्राण लौट आये। सबने चैन की सांस ली। संयोग से कुएं में से पानी निकालने के लिए उन्हें एक डोल और रस्सी भी मिल गई। बड़ी तत्परता से उन्होंने छोल को रस्सी में बाधां और उसे कुएं में फांस दिया। पानी बड़ा गहरा था, पर रस्सी भी लम्बी थी। डोल पानी तक पहुंच गया। उन्होंने उसमें पानी भरा और ऊपर खींचने लगे। प्यासा युवक बड़ी उत्सुकता से डोल के ऊपर आने की प्रतीक्षा करने लगा।

    कुछ ही देर में डोल ऊपर आ गया, लेकिन यह क्या? उसमें पानी की एक बूंद भी नहीं थी। आश्चर्य से उन्होंने डोल को देखा। उसकी पैंदी में चार छेद थे। बेचारा युवक प्यासे-का-प्यासा रह गया।

    कहानी प्रतीकात्मक है। हम सबकी हालत उस नवयुवक जैसी है। हम सब प्यासे हैं। हमारे पास घट है, किन्तु पानी टिके भी कैसे? उसमें चार छेद हैं काम, क्रोध, लोभ और मोह के। जबतक ये छेद रहेंगे, हम जीवन में भटकते रहेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    1 Comment

    1. David Pee on March 24, 2021 10:31 pm

      What i don’t realize is in reality how you’re now not actually much more smartly-favored than you may be now. You are so intelligent. You understand therefore significantly in terms of this matter, produced me individually consider it from a lot of numerous angles. Its like men and women are not involved until it is one thing to do with Lady gaga! Your personal stuffs outstanding. Always take care of it up!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading