Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    जानिए महर्षि बाल्मीकि जी को ब्रह्मा जी ने दर्शन देकर क्या कहा ?

    ShagunBy ShagunNovember 1, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    राम मिलिहें मरा मरा में

    हमारे देश मे कल यानिकि 30 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और आज 31 अक्टूबर बाल्मीकि जयंती के रूप में मनाई गयी। प्रति वर्ष आश्विन माह की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि की जन्मदिन मनाये जाने का प्रचलन है। हमारे धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण काव्य की रचना की थी, लेकिन इसके बाद रामायण की रचना तुलसी दास ने “राम चरित्र मानस” के नाम से की, लेकिन हमारे समाज में तुलसी कृत रामायण अधिक प्रचलित हुआ। धर्म पुराणों में वर्णित वाल्‍मीकि पहले रत्नाकर नाम से एक डाकू हुआ करते थे, नारद मुनि की बात सुनकर उनके जीवन में एक ऐसा परिवर्तन आया कि उनका हृदय परिवर्तन हो जाने से वे सभी तरह के अनैतिक कार्यों को छोड़ प्रभु राम के मार्ग को चुना। इसके पश्चात वे संसार मे महर्षि वाल्मीकि के नाम से विख्यात हुये।

    पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार बाल्मीकि इनके पिता सृष्टि के रचियता परमपिता ब्रह्मा के मानस पुत्र हुआ करते थे। जिस समय रत्नाकर बाल्यावस्था थे उस समय एक भीलनी द्वारा उनको चुरा लिया गया था। इसलिये इनका लालन-पालन भील समाज के परिवार में हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि भील सम्प्रदाय के लोग राहगीरों को लूटने का काम किया करते थे। इसलिये वाल्मीकि ने उन भीलों द्वारा किया जाने वाला कर्म और काम-धंधे को अपनाया।

    पुराणों की मान्यताओं के अनुसार, एक बार नारद मुनि जंगल के रास्ते से होकर गुजर रहे थे कि तभी डाकू रत्नाकर ने उन्हें घेर लिया और उन्हें बंदी बना लिया तब नारद मुनि ने डाकू रत्नाकर से एक प्रश्न किया कि कि क्या तुम्हारे घरवाले भी तुम्हारे द्वारा किये जाने वाले प्रत्येक बुरे कर्मों के फल के भागीदार होंगे, क्योंकि तुम राहगीरों को लूट कर जो धनर्जित करते हो उससे अपने घर के लोगों का भरण पोषण करते हो यह सुन कर डाकू रत्नाकर ने अपने घरवालों के पास जाकर नारद मुनि द्वारा पूछे गये प्रश्न को उनके सामने दोहराया इस प्रश्न के उत्तर में परिवार के लोगों ने उसके पाप के भागीदार बनने से इनकार कर दिया। डाकू रत्नाकर का उनके परिवार वालों के इस उत्तर से ह्रदय को झटका लगा जिससे उसका ह्रदय परिवर्तन हो गया।

    तब उसने अपने द्वारा किये गये पाप कर्मों के लिए प्रयाश्चित करने का निश्चय कर अपने जैविक पिता नारद मुनि से इससे मुक्ति का रास्ता पूछा।

    नारद मुनि ने रत्नाकर को राम नाम का जाप करने की सलाह देकर वहां से चले गये लेकिन रत्नाकर के मुंह से राम की जगह मरा मरा शब्द ही निकल रहा था। इस तरह वे एक बार पुनः नारद मुनि के मुलाकात की और इसके लिये उपाय पूछ तो नारद मुनि ने उन्हें मरा मरा शब्द ही दोहराने के लिये कहा और कहा कि तुम्हें इसी से राम मिल जाएंगे। ‘मरा-मरा’ का जाप करते करते कब रत्नाकर डाकू तपस्या में लीन हो गये उन्हें पता ही नहीं चला और स्वतः ही उनके मुहँ से राम-राम निकलने लगा, जिसका उन्हें स्वमं इस बात का भान नहीं रहा। उनके तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने उन्हें वर देते हुये कहा कि आज से तुम्हे संसार के लोग ‘बाल्मीकि मुनि’ के नाम से पहचानें जाओगे और उन्हें रामायण की रचना करने को कह कर वहां से अंतर्ध्यान हो गये। – प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती 

    Shagun

    Keep Reading

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    July 15, 2026
    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    July 15, 2026
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026
    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    July 15, 2026
    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    July 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading