Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    जेंट्स कलाकार भी रख रहे हैं इस बार करवाचौथ का व्रत

    ShagunBy ShagunNovember 4, 2020 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 640

    करवाचौथ, पारंपरिक रूप से महिलाओं का पर्व रहा है। इस दिन महिलायें अपने पतियों की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिये व्रत रखती हैं। इस बार एण्डटीवी के पुरूष कलाकार पुरानी प्रथाओं को तोड़ रहे हैं और नया ट्रेंड शुरू करने जा रहे हैं। ये हैं ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ के हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी), ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ के पप्पू (मनमोहन तिवारी) और राधे (रवि महाशब्दे) तथा ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौर)। अपनी पत्नियों के प्रति प्यार जताने और उन्हें सपोर्ट करने के लिये, ये कलाकार इस साल अपनी-अपनी बीवियों के लिये करवा चौथ का व्रत रखेंगे।

    file photo

    खास और यादगार बनाऊंगा करवाचौथ: हप्पू सिंह

    हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) ने कहा, ‘‘हम हर साल पूरे उत्साह एवं जोश के साथ इन रिवाजों को निभाते हैं। इसकी तैयारियां एक दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस साल यह और भी खास है, क्योंकि इस साल मैं अपनी पत्नी के साथ यह त्योहार मनाऊंगा और उसके प्रति अपना प्यार जताते हुये इस करवाचौथ को उसके लिये और भी खास एवं यादगार बनाऊंगा।

    रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाना है : मनमोहन

    ‘‘ इस बारे में आगे बताते हुये मनमोहन तिवारी (रोहिताश्व गौर) ने कहा, ‘‘रीति-रिवाज और परंपरायें हमारे जश्न में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पूरे परिवार को एकसाथ लेकर आता है और उनके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। हम कम-से-कम एकसाथ जश्न मना सकते हैं और इन पलों का एकसाथ आनंद उठा सकते हैं। उपवास के समय में हम बोर्ड गेम्स खेलेंगे, एकसाथ कोई किताब पढ़ेंगे और साथ मिलकर थाली सजायेंगे एवं शाम के समय कथा सुनेंगे।

    मैं भी व्रत रखूंगा: राधे

    ‘‘ राधे (रवि महाशब्दे) ने कहा, ‘‘इस साल मैं अपनी पत्नी के लिये कुछ खास करने की सोच रहा था और फिर मैंने सोचा कि क्यों ना उसके लिये व्रत ही रख लिया जाये। इस तरह, हम दोनों ही व्रत का एकसाथ आनंद उठा सकते हैं और एक-दूसरे को सपोर्ट कर सकते हैं। वह पूरे दिन व्रत रखती थी और मैं खाना खाता था, यह देखकर मुझे बहुत तकलीफ होती थी। जब मैंने उसे बताया कि इस साल मैं भी व्रत रखूंगा तो वह चौंक गई, लेकिन उसकी मुस्कुराहट अनमोल थी। हम व्रत के दिन सारे काम एकसाथ करेंगे और कोई फिल्म या शो देखेंगे, डिनर बनायेंगे, शाम को कथा सुनेंगे और हमारा व्रत खोलने के लिये चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

    सुनोजी चांद आया कि नहीं: पप्पू

    पप्पू (मनमोहन तिवारी) ने कहा, ‘‘करवा चौथ पर मैं हमेशा से ही अपनी पत्नी के साथ व्रत रखता रहा हूं और इस साल भी करूंगा। हम दोनों इसका जश्न मनाते हैं और एकसाथ इसका आनंद उठाते हैं। हम एक-दूसरे के पसंदीदा खाने के बारे में बात करके एक-दूसरे को चिढ़ाते हैं और देखते हैं कि किसे पहले भूख लगती है। हम एक साथ खाना भी पकाते हैं, घर के सारे काम मिलकर निपटाते हैं और हमारे पसंदीदा शोज देखते हैं। शाम को, कथा के बाद, हम खाने पर से अपना ध्यान भटकाने के लिये आमतौर पर म्यूजिक सुनते हैं या अंताक्षरी खेलते हैं (हंसते हुये)। मेरी बीवी मुझे बार-बार यह देखने के लिये भेजती रहती है कि चांद आया कि नहीं। और जैसे ही चांद निकलता है, हम सभी छलनी, थाली और कलश लेकर छत की ओर भागते हैं। यह सब साथ में करके बहुत मजा आता है।‘‘

    #&TV
    Shagun

    Keep Reading

    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    Bank Employees Intensify Struggle for 5-Day Banking! Work Performed Wearing Black Armbands; 'Work-to-Rule' Campaign Resumes.

    5 दिवसीय बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का संघर्ष तेज! काला फीता बांधकर किया कार्य, वर्क टू रूल फिर शुरू

    Noida Workers' Movement: Central Trade Unions Launch Sharp Attack on Government, Demand Immediate Release of All Arrested Workers

    नोयडा मजदूर आंदोलन: केंद्रीय श्रम संगठनों का सरकार पर तीखा हमला, गिरफ्तार सभी मजदूरों की तत्काल रिहाई की मांग

    A New Milestone in Cheating-Free Examinations! Re-examination for Assistant Professor Posts Across 17 Subjects Successfully Conducted Under AI Surveillance in Uttar Pradesh.

    नकलविहीन परीक्षा का नया कीर्तिमान! उत्तर प्रदेश में सहायक आचार्य की 17 विषयों की पुनर्परीक्षा AI निगरानी में सकुशल सम्पन्न

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Parashurama Transcends the Boundaries of Caste: A Sociological Analysis of Mohan Bhagwat's Statement

    जाति की सीमाओं से परे हैं परशुराम, मोहन भागवत के बयान का समाजशास्त्रीय विश्लेषण

    April 19, 2026
    'I will change the name of Kannauj to Gorakhpur!' — Akhilesh Yadav's sharp retort to Smriti Irani's challenge.

    ‘कन्नौज का नाम बदलकर गोरखपुर कर दूंगा!’ – स्मृति ईरानी के चैलेंज पर अखिलेश यादव का तीखा जवाब

    April 19, 2026
    Grand Event in Lucknow: ‘I-Inspiration Awards 2026’ — A Unique Confluence of AI Education, Women's Empowerment, and Inspiration

    लखनऊ में ‘I-Inspiration Awards 2026’ का भव्य आयोजन: AI शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और प्रेरणा का अनोखा संगम

    April 19, 2026
    Grand Organization of 'Shiksha Chaupal' and 'School Chalo Rally': A Message of Awareness for Parents to Ensure 100% Enrollment and Attendance of Children

    शिक्षा चौपाल और स्कूल चलो रैली का भव्य आयोजन: बच्चों के 100% नामांकन व उपस्थिति के लिए अभिभावकों में जागरूकता का संदेश

    April 19, 2026
    'Maahi Ve' Song Released! Ganesh Acharya and Akanksha Puri's Romantic Track Goes Viral

    माही वे’ गाना रिलीज ! गणेश आचार्य और आकांक्षा पुरी का रोमांटिक ट्रैक वायरल

    April 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading