ऊर्जा संरक्षण दिवस पर उपभोक्ता परिषद का बड़ा खुलासा: देश में 9 राज्य ऐसे है जहा प्रति वयक्ति ऊर्जा खपत 700 यूनिट से भी कम जो सबसे निचले पायदान पर है जिसमे प्रदेश भी शामिल जहा केवल प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत 606 यूनिट
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर उपभोक्ता परिषद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 8 वर्षों में बिजली दरों में इतनी बढोत्तरी हो चुकी है कि यूपी प्रदेश में उपभोक्ता मंहगी दर के चलते स्वत: बिजली की बचत के लिए सतर्क है क्योंकि वह अपनी जेब देखकर बचत करता है ऐसे में सरकारों को यह भी सोचना होगा की अब बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं घटोतरी होना चाहिए। प्रदेश में प्रति व्यक्ति खपत बढे जरूरी है कि बिजली दर अब सस्ती की जाए।
इस बारे में उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जो लेटेस्ट वर्ष 2018-19 का जो पूरे देश का प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत के आंकड़े जारी किए गये है। उसमें देश का कुल प्रति वयक्ति ऊर्जा खपत जहाँ 1181 यूनिट है वही देश में 9 राज्य ऐसे है जहाँ प्रति वयक्ति ऊर्जा खपत 700 यूनिट से भी कम है वही जिन राज्यों की तुलना पावर कार्पोरेशन बिजली दर के समय करता है उन राज्यों की प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत कही ज्यादा है जैसे पंजाब में 2046 यूनिट राजस्थान में 1282 यूनिट उत्तराखंड में 1467 यूनिट गुजरात में 2378 यूनिट मध्य प्रदेश में 1084 यूनिट हरियाणा में 2082 यूनिट है वही उत्तर प्रदेश में केवल में 606 यूनिट है।
बता दें कि देश में 9 राज्य ऐसे है जहा वर्ष 2018-19 में प्रति व्यक्ति ऊर्जा खपत 700 यूनिट से भी कम है। जो सबसे निचले पायदान पर है इस टेबिल को देखकर आप स्वत: अनुमान लगा सकते हैं।









2 Comments
i love this recommended post
Greetings! Very useful advice in this particular article!
It is the little changes that produce the largest changes.
Many thanks for sharing! https://vanzari-parbrize.ro/parbrize/parbrize.php