Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    किसानों से सियासत

    ShagunBy ShagunDecember 21, 2020Updated:December 21, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 614

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    इस समय किसानों के प्रति हमदर्दी दिखाने की होड़ चल रही है। लेकिन इनमें से कोई भी यह नहीं बता रहा है कि उनके सरकार में रहते कृषि उत्पाद की कितनी खरीद ही रही है। कोई यह भी नहीं बता रहा है कि किसानों को पहले यूरिया मिलना मुश्किल क्यों था। अब तो ऐसा लग रहा है कि सीएए विरोधी आंदोलन का इतिहास अपने को दोहरा रहा है।

    सीएए पड़ोसी मुल्कों में उत्पीड़ित भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान था। लेकिन कहा गया कि इससे एक वर्ग की नागरिकता समाप्त कर दी जाएगी, उनसे कागज मांगे जायेगें आदि। फिर क्या था, प्रदर्शन के नाम पर शाहीन बाद घण्टाघर आदि आबाद हो गए। महीनों तक यहां पूरी सुख सुविधा के साथ धरना चलता रहा। विपक्षी पार्टियों के लिए ये सियासत के स्थल बन गए। यहां पहुंचने की पर प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई।

    किसी ने यह विचार नहीं किया कि कांनून नागरिकता प्रदान करने के लिए है,इसमें नागरिकता समाप्ति का शब्द ही नहीं है। धरना प्रदर्शन असफल रहा। आज यह मुद्दा चर्चा में नहीं है। लेकिन यहां दौड़ने वाले नेताओं को अवश्य नुकसान उठाना पड़ा। वह चुनावी लाभ के लिए गए थे,लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

    अब किसानों के नाम पर दिल्ली सीमा पर चल रहा आंदोलन में भी यही दृश्य है। कांग्रेस सहित विपक्ष के क्षेत्रीय दलों ने इस आंदोलन का समर्थन किया। भारत बंद में हंगामा किया। इसके बाबजूद राष्ट्रीय स्तर पर किसानों ने इनके प्रति उत्साह नहीं दिखाया।

    बंगाल में हलचल

    आंदोलन को समर्थन का पहला प्रत्यक्ष नुकसान तृणमूल कांग्रेस को हुआ। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मिदनापुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी के शुभेन्दु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल और टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के नौ अन्य विधायकों ने भी बीजेपी में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हुए।

    केजरीवाल पर नौटँकी का आरोप

    विपक्ष ने नेताओं में अपने को किसान हितैषी दिखाने की होड़ चल रही है। इसके लिए राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाने पंजाब गए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सार्टकट तरीका अपनाया। उन्होंने विधानसभा में कृषि कांनून की प्रति फाड़ दी,और इसी के साथ अपने को किसानों का मसीहा दिखाने का प्रयास किया।

    बिडम्बना यह कि इस होड़ में शामिल नेता अपनी सरकार के किसान संबन्धी कार्यों का उल्लेख करने से बच रहे है। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने कृषि कानूनों पर अपनी ही पार्टी के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं।

    उन्होंने अरविंद केजरीवाल की हरकत को नौटंकी करार दिया है। कहा कि ऐसा कतई नहीं हो सकता कि आप केंद्र सरकार का साथ भी दें और किसानों का हमदर्द होने का दम भी भरते रहें। उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का तीन वर्ष पुराना वीडियों जारी किया। सभी दलों को इस मसले पर सियासत ना करने की सलाह दी है। अरविंद केजरीवाल एक तरफ दिल्ली में इन काले कृषि कानूनों को तेईस नवम्बर के गजट नोटफिकेशन निकाल कर लागू करते हैं।

    दूसरी तरफ खेती बिलों को फाडऩे की नौटंकी करते हैं। अगर दिल्ली सरकार सच में कृषि बिलों के खिलाफ है तो दिल्ली सरकार अपने तेईस नवम्बर के नोटिफिकेशन को रदद क्यों नहीं किया। पंजाब सरकार,छत्तीसगढ, राजस्थान सरकार का हवाला देते हुए कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध करने की बावत इन राज्यों ने अपना नया कानून पास कर दिया। ताकि केंद्र के तीनों कानून उनके राज्य में प्रभावी ना हो सकें। इन बिलों को विधानसभा में फाडऩे का कोई वैधानिक औचित्य नहीं है।

    Shagun

    Keep Reading

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Integral Startups Foundation receives ‘Entrepreneur Game Changer Award 2026’

    इंटीग्रल स्टार्टअप्स फाउंडेशन को मिला ‘एंटरप्रेन्योर गेम चेंजर अवॉर्ड 2026’

    July 31, 2026
    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    July 31, 2026
    Tribute and Discussion Session at RLD Headquarters on Munshi Premchand's Birth Anniversary

    मुंशी प्रेमचंद जयंती पर रालोद मुख्यालय में श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी

    July 31, 2026

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    July 31, 2026
    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    July 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading