लखनऊ, 29 दिसम्बर 2020: सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 21 मेधावी छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा, आस्ट्रेलिया एवं आयरलैण्ड आदि विभिन्न देशों के प्रख्यात विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु स्कॉलरशिप के साथ चयनित किये गए है। खास बात यह है कि अधिकांश छात्रों ने एक साथ एक से अधिक विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होने का गौरव प्राप्त भी किया है। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा प्रकृति टंडन को अमेरिका की काॅर्नेल यूनिवर्सिटी द्वारा 3,26,000 अमेरिकी डाॅलर की 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा तान्या सम्यक को अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ इवांसविले द्वारा 1,46,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप, कौस्तुभ सिंह को अमेरिका की ड्रैक्सल यूनिवर्सिटी द्वारा 1,63,200 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप एवं अंशिका श्रीवास्तव को 1,32,000 अमेरिकी डाॅलर की स्काॅलरशिप के साथ प्रवेश का आमंत्रण मिला है। इसके साथ ही सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के प्रबल अग्रवाल का आस्टेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी द्वारा 1,37,600 अमेरिकी डाॅलर की स्कॉलरशिप और सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र एकलव्य अग्रवाल को 1,63,000 अमेरिकी डाॅलर की स्कॉलरशिप के साथ चयन हुआ है।







