Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    महिला आयोग सदस्य बलात्कार पीड़िता को ही दोषी ठहरा रही हैं: प्रियंका गांधी

    ShagunBy ShagunJanuary 8, 2021 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529

    जनता को सुरक्षा देने में भाजपा की योगी सरकार पूरी तरह नाकाम: अजय कुमार लल्लू

    लखनऊ 08 जनवरी 2021: उप्र कांग्रेस कमेटी ने कहा कि योगीराज में पूरा प्रदेश अराजकता के दौर से गुजर रहा है। सुशासन और लाॅ एण्ड आर्डर महज किताबों और भाषणबाजी तक सीमित होकर रह गया है। सरकार जनता को राहत देने के बजाए अपनी अक्षमताओं को छिपाने के लिए फर्जी आंकड़ों की बाजीगरी करने में जुटी है।

    श्रीमती प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस केस का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम लीक कैसे हुई। याद रखिए कि इस समय एक और भयावह बलात्कार के मामले में मुरादाबाद की पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।

    इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है?

    उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में कहा है कि प्रदेश में जहरीली शराब से विगत दिनों राजधानी के मोहनलालगंज सहित हरदोई, शाहजहांपुर, हाथरस, बागपत, मेरठ में दर्जनों मौतें हो चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में जहरीली शराब की बिक्री रोकने व जहरीली शराब कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु पूर्व में ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आगाह किया था। किन्तु योगी सरकार की हठधर्मिता और प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है कि अब बुलन्दशहर में पांच लोगों की जहरीली शराब से दर्दनाक मौत हो गयी और दर्जनों लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। आखिर इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है? मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    "What is there to life? One day, we have to leave..." The words spoken last night have become reality today.

    जीवन में क्या रखा है, एक दिन चले जाना है…” कल रात कही बात आज हकीकत बन गई

    पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव: कुलदीप माइती की अहम भूमिका, भाजपा टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    अब्दुल हमीद जैसा वीर इसी धरा ने दिया, अब महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बन रहा : CM योगी

    July 30, 2026
    CM Yogi visited the shrines of Baba Vishwanath and Kaal Bhairav ​​on the first day of Shravan.

    श्रावण के पहले दिन बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार में पहुंचे CM योगी

    July 30, 2026
    Lucknow: CPI(ML) leader speaks on reservation—"As long as caste-based oppression exists, caste-based reservation will remain."

    लखनऊ: आरक्षण पर बोले सीपीआई (एमएल) नेता’ जब तक जातिगत उत्पीड़न है, तब तक जाति आधारित आरक्षण रहेगा’

    July 30, 2026
    Lucknow: 18th Sapadalaksh Rudrabhishek started with the chanting of Har Har Mahadev.

    लखनऊ: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शुरू हुआ 18वें सपादलक्ष रुद्राभिषेक

    July 30, 2026
    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    July 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading