भोजपुरी कलाकार प्रमोद प्रेमी की अपकमिंग फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ का सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले होगा वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर। फिल्म का प्रीमियर इस गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 को दोपहर 1 और शाम 7 बजे फिलमची टीवी चैनल पर किया जा रहा है। यह IN10 मीडिया नेटवर्क का नया भोजपुरी फिल्म चैनल है, जिस पर दर्शक 24X7 भोजपुरी फिल्म देख सकेंगे। इसी चैनल पर फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ का भी प्रीमियर हो रहा है। यह चैनल फ्री डिश, टाटा स्काय, एयरटेल टीवी, जीटीपीएल, दर्श, सिटी मौर्या, सिटी केबल आदि पर उपलब्ध है।
फिलमची चैनल के वाइस प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजी)- तरुण तलरेजा ने बताया कि फिलमची दर्शकों के मनोरंजन के लिए हमेशा से अच्छी फ़िल्में लाने की कोशिश करता रहा है और हम आशा करते हैं की प्रमोद प्रेमी यादव और गणतंत्र दिवस का संगम टीवी के दर्शकों को ज़रूर पसंद आएगा, साथ ही आने वाले दिनों में कई सारे बड़े सितारों की भी वर्ल्ड टेलीवीजन प्रीमियर भी चैनल पर देखने को मिलेगी ।
फिल्म ‘बोलो गर्व से वंदे मातरम’ देशभक्ति पर आधारित एक एक्शन फिल्म है, जिसमें प्रमोद प्रेमी मुख्य भूमिका में हैं और उनके अपोजिट कनक पांडेय नजर आने वाली है।







