Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सुपर फुटबॉल स्पोर्ट्स कप: सनराइज एफसी ने यूपी पुलिस को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में

    ShagunBy ShagunJanuary 25, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 707

    एसएसएस रिपब्लिक डे सुपर स्पोर्ट्स कप-2021 सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट

    स्थानीय टूर्नामेंट में लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही सनराइज एफसी ने 72वें गणतंत्र दिवस सेलिब्रेशन एसएसएस रिपब्लिक डे सुपर स्पोर्ट्स कप-2021 सेवन-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट में यूपी पुलिस को 2-0 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के तत्वावधान में डेढ़ लाख रुपये की इनामी राशि वाले दो दिवसीय इस फुटबॉल टूर्नामेंट में अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलो में टाइगर एफसी गोरखपुर, टेक्ट्रो एफसी और सेंचुरी एफसी ने भी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

    केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मैदान पर चौथे क्वार्टर फाइनल में स्थानीय फेवरिट टीम सनराइज एफसी ने यूपी पुलिस को 2-0 से मात दी। पहले हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। इसके बाद दूसरे हॉफ में विवेक कुमार ने मिडफील्ड से मिले पास को 22वें मिनट में गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। टीम के लिए दूसरा गोल विनोद ने 37वें मिनट में प्रतिद्वंद्वी के गोलपोस्ट को भेदते हुए दागा। यह शाट इतना जबरदस्त था कि प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर देखता ही रह गया।

    पहले क्वार्टर फाइनल में टाइगर एफसी ने राइजिंग स्टार एफसी को 4-1 गोल सेे हराया। मैच के सभी गोल पहले हाफ में हुए। टीम ने तेजी से दबाव बना लिया और नुरूद्दीन ने 12वें व 13वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। इसके बाद राइजिंग स्टार ने पलटवार की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच टाइगर एफसी से मुस्तफा ने तेजी दिखाते हुए 13वें व 14वें मिनट में गोल दागकर टीम की बढ़त 4-0 कर दी। राइजिंग स्टार से एकमात्र गोल दिविन ने 15वें मिनट में किया।

    दूसरे क्वार्टर फाइनल में टेक्ट्रो एफसी ने टाईब्रेकर में शेरवानी एफसी प्रयागराज को 3-2 से मात दी। मैच में निर्धारित समय गोल रहित बराबरी पर खत्म हुआ। टेक्ट्रो एफसी से रोहन कुमार, उत्कर्ष शुक्ला व कार्तिक बिष्ट के शॉट को प्रतिद्वंद्वी गोलकीपर रोक नहीं सका। शेरवानी एफसी से अबुजार व आशीष ही गोल कर सके।

    तीसरे क्वार्टर फाइनल का फैसला भी टाईब्रेकर से हुआ जिसमें सेंचुरी एफसी नोएडा ने एरो एफसी कुशीनगर को 3-2 से मात दी। निर्धारित समय में गोल नहीं हो सका। इसके बाद टाईब्रेकर में सेंचुरी एफसी से सौरभ रावत, मोनू चौधरी व नितिन रावत ने गोल दागे। एरो एफसी से आलम व जादू ही गोल दाग सके।

    इससे पहले खेले गए पहले प्री क्वार्टर फाइनल में यूपी पुलिस ने उन्नाव एफसी को 3–0 से हराया। यूपी पुलिस से मो.हादी ने तीसरे व 37वें और कुलदीप ने 31वें मिनट में गोल किए। दूसरे प्री क्वार्टर फाइनल में एरो एफसी ने टाईब्रेकर में कैंट एफसी को 3-2 से मात दी। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। एरो एफसी से अमित ने 29वें व कैंट एफसी से भोले ने 17 वें मिनट में गोल दागे।

    ये रहे मैन आफ द मैच

    सोमवार को खेले गये मैचों के मैन ऑफ द मैच क्वार्टर फाइनल में टाइगर एफसी से मुस्तफा, टेक्ट्रो एफसी से प्रशांत यादव, सेंचुरी एफसी से गौरव रावत, सनराइज एफसी से विवेक कुमार को नगद पुरस्कार मिला। इससे पहले प्री क्वार्टर फाइनल में मैन ऑफ द मैच यूपी पुलिस से सैयद अली ओर एरो एफसी से आसिफ अली चुने गए।

    मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया

    इससे पहले उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपी सरकार के विधि व न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके व फुटबॉल पर किक मारकर किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसके साथ ही फुटबॉल के प्रमोशन के लिए सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के काम की सराहना की कि सोसायटी जिस तरह काम कर रही है उससे दूसरे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य सचिव ( सूचना) नवनीत सहगल, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, टाइम्स ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अनिल सिंह के साथ सुपर स्पोर्ट्स सोसायटी के अध्यक्ष प्रभजोत सिंह नंदा, सचिव उमेश चंद्र गुप्ता, सीईओ धीरेद्र सिंह चौहान, आयोजन सचिव संदीप सिंह व अन्य मौजूद थे।

    Shagun

    Keep Reading

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading