Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    भ्रस्टाचार के आरोपों से घिरे M D Shukla inter college के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर-धरना-प्रदर्शन

    By August 26, 2017 प्रेसनोट 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,229

    छात्रों से अवैध वसूली एवं भ्रष्टाचार की शिकायतों की सह-जिला विद्यालय निरीक्षक विमलेश कुमार की टीम ने जांच की थी किन्तु शिक्षाधिकारियों और प्रधानाचार्य की मिली भगत से जिला विद्यालय निरीक्षक और शिक्षा निदेशक द्वारा दोषी पाये जाने के बावजूद प्रधानाचार्य के विरूद्व कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसके आलावा जांच रिपोर्ट बदले जाने का षडयंत्र किया जा रहा है।

    लखनऊ 26 अगस्त। भ्रस्टाचार के आरोपों से घिरे एमडी शुक्ला इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य को छात्रों से रू0 275/- अवैध वसूली की शिकायतों पर की गयी जांच की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर छात्रों से वसूली गई धनराशि वापस किये जाने तथा विधायक निधि आदि के भ्रष्टाचार में पाए गए दोषी प्रधानाचार्य के विरूद्व माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा 7(सी), के अन्तर्गत पुलिस में FIR दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर कालेज में धरना/प्रदर्शन हुआ। संघर्ष के इस दूसरे चरण में जनपद की प्रत्येक शाखा ने प्रस्ताव पारित कर इस भ्रस्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री को ई मेल द्वारा तथा मा. उप मुख्यमंत्री/माध्यमिक शिक्षा मंत्री को स्पीड पोस्ट से अवगत कराया है।

    इस बात की जानकारी एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं जिला संरक्षक डा. आरपी मिश्र एवं जिलाध्यक्ष एस के एस राठौर ने एमडी शुक्ला इण्टर कालेज में धरना/प्रदर्शन कर दी। इस धरना/प्रदर्शन में शाखा इकाई के साथ भारी संख्या में जिला संगठन पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुये।

    संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं जिला संरक्षक डा. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष एस के एस राठौर एवं जिला मंत्री अनुराग मिश्र ने बताया कि शाखा इकाई द्वारा शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रधानाचार्य के विरूद्व छात्रों से अवैध वसूली एवं भ्रष्टाचार आदि की शिकायतों की सह-जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विमलेश कुमार की टीम ने जांच की थी किन्तु शिक्षाधिकारियों और प्रधानाचार्य की मिली भगत से जिला विद्यालय निरीक्षक और शिक्षा निदेशक द्वारा दोषी पाये जाने के बावजूद प्रधानाचार्य के विरूद्व कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है वरन् जांच रिपोर्ट बदले जाने का षडयंत्र किया जा रहा है। जिला संगठन इस षडयंत्र को सफल नहीं होने देगा और अवैध वसूली,घटिया निर्माण और लाखों की धनराशि के घोटाले के दोषी प्रधानाचार्य को जेल भिजवाने तक अपना चरणबद्ध संघर्ष जारी रखेगा।

    आज के धरना/प्रदर्षन में प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री एवं जिला संरक्षक डा. आरपी मिश्र, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिलाध्यक्ष एसकेएस राठौर, जिला मंत्री अनुराग मिश्र, कोषाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी, आय व्यय निरीक्षक महेश चन्द्र, राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमीर अहमद, राज्य परिषद सदस्य सुमनलता, केपी वर्मा, डीपी श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, इनायतुल्लाह खां, इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डा. मनोज कुमार मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र शुक्ला, मीता श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, विनीत तिवारी, प्रेम कुमार, प्रधानाचार्य गण राम केवल मिश्र, आनन्द सिंह, साकेत सौरभ बन्धु, शाखाध्यक्ष पी के पन्त, शाखा सीपी श्रीवास्तव, श्री ओ एन मिश्र, डा राधा मोहन मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    1 Comment

    1. Madhukar Shukla on March 19, 2018 8:07 pm

      Sbhi sikhchak mujhsi mille

      Hum Shukla inter college ke pahle registered society 1970 k manager h

      G.k Shukla ni college pr kabja karne ke niyat si 1982 mi same name same address si ek dosri society rigestred karwa kr kabja kr liya

      Ab dono society ke writ petition high court mi pending chal rhe h

      Madhukar Shukla

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading