हाल ही में विपरीत स्वभाव के दो लोगों की आगामी लव स्टोरी ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी’ को लॉन्च किया। अब इस शो ने बॉलीवुड सिंगर एवं परफर्मर मिका सिंह का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है, जिन्होंने इस शो के लिए पहली बार रैप गाने में हाथ आजमाया है।
इस पंजाबी लव स्टोरी में अपना खास अंदाज जोड़ते हुए और इसके लीड कलाकारों के अलग-अलग व्यक्तित्वों को उजागर करते हुए मिका ने कुछ घंटों पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक जबर्दस्त रैप सॉन्ग पोस्ट किया है।
पॉपुलर टेलीविजन एक्टर अधविक महाजन और अमनदीप सिद्धू के अभिनय से सजे इस शो का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात आठ जी टीवी पर होगा। मिका सिंह ने कहा, ” अचानक मुझे इस शो के लिए रैप गाने का आइडिया आया, जो इस समय म्यूजिक का ट्रेंड है। इस गाने में मेलोडी और रैप का मिक्स है और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह रैप उतना ही पसंद आएगा, जितना कि वो इस प्रेम कहानी को पसंद करने वाले हैं।







