सम्मेलन उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन करेगा ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए व्यापक चर्चा
उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएसन कार्यकारणी ने आज अपने 2 फरवरी को लखनऊ में बिजली गेस्ट हाउस के फील्ड हॉस्टल पार्क में होने वाले ऊर्जा सुधार सम्मलेन की तैयारियों की समीक्षा पर एक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे प्रदेश के अपने दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओ के साथ मीटिंग कर तैयारियों का जायजा लिया और सभी को सम्मलेन में पहुंचकर सफल बनाने का आह्वाहन किया।
बता दें कि इस सम्मलेन में प्रदेश के माननीय ऊर्जा मंत्री मुख्य अथिति के रूप में भाग ले रहे। जिसकी तैयारियों को लेकर आज अंतिम रूप दिया गया और सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियो को अलग अलग जिम्मेदारी देते हुए सम्मलेन को सफल बनाने की जिम्मेद्दारी सौपी गयी।
इस बैठक में उप्र पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के बी राम कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष एस पी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।







