लखनऊ में प्रहर्ष फाउण्डेशन द्वारा आज दो फरवरी को शाम चार बजे यूपी प्रेस क्लब में आयोजित समारोह में सम्मान शृंखला के अंतर्गत संजय मिश्र शौक को वागीश सम्मान, लकी श्रीवास्तव को बृजकिशोर सम्मान, अखिल तिवारी समग्र को बाण सम्मान व शशि श्रेया को कल्याणी सम्मान से अलंकृत किया जायेगा।
वरिष्ठ समाजसेवी सुशील दुबे की अध्यक्षता में होने वाले इस समारोह में जनकल्याण समिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे मुख्य अतिथि व नगर निगम में पार्षद दल के उप नेता रामकृष्ण यादव विशिष्ट अतिथि होंगे।
फाउण्डेशन की अध्यक्ष डा.सुमन दुबे ने बताया कि आलोक मिश्रा व सुधा गुप्ता के संयोजन में होने वाले इस कवि सम्मेलन में सुप्रसिद्ध ओज कवि विख्यात जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा तथा इस अवसर पर ज़रूरतमंदों को कम्बल भी वितरित किये जायेंगे।







