आनन्द भवन जाकर पं0 नेहरू को याद किया, ऐतिहासिक आनन्द भवन में स्थित अनाथालय में अनाथ बच्चियों के संग बिताये कुछ समय
लखनऊ 11 फरवरी 2021: मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उप्र श्रीमती प्रियंका गांधी प्रयागराज पहुंचीं। प्रयागराज हवाई अड्डे पर कांग्रेसजनों ने श्रीमती गांधी का भव्य स्वागत किया और फूल-माला देकर उनका सम्मान किया। प्रयागराज हवाई अड्डे से श्रीमती गांधी सीधे आनन्द भवन पहुंची। जहां से उनका व उनके परिवार का बचपन से जुड़ाव रहा है।

उन्होने आनन्द भवन पहुंचकर उस स्थान पर जहां पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी की अस्थि कलश विसर्जन के पूर्व रखी गयी थीं उस स्थान पर पहुंचकर पं नेहरू को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होने अनाथालय के बच्चियों के साथ खुशनुमा वक्त बिताया।
इसके उपरान्त श्रीमती गांधी जी संगम के पवित्र घाट पर पहुंचीं। उन्होने नौका विहार करते हुए संगम तट का भ्रमण किया और तमाम श्रद्धालुओं से मुलाकात की। पवित्र मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर संगम में डुबकी लगाकर स्नान किया और भगवान सूर्य की अराधना और पूजा कर उन्हें अर्घ देकर स्नान कर्म पूरा किया।







