मेरे बाबू ने खाना खाया की सफलता के बाद यश कुमार और भोजपुरी क्रश निधि झा की जोड़ी एक और रैप सॉंग ‘बंदी में दम है’ लेकर आये हैं. सॉंग ‘बंदी में दम है’ आज यश कुमार एंटरटेनमेंट से रिलीज हो चुका है. इस गाने में एक बार फिर से दोनों की केमेस्ट्री कमाल की लग रही है.

यश और निधि का यह न्यू ब्रांड रैप सॉंग रिलीज के बाद से वायरल है. इसको लेकर यश कुमार ने कहा कि ‘बंदी में दम है’ एक शानदार रैप सॉंग है, जो कहीं न कहीं महिला सशक्तिकरण की सोच से भी मेल खाती है. आज लड़कियां किसी से कम नहीं, यह रैप उस बात की भी अभिव्यक्ति है. इसमें निधि और हमने अपना बेस्ट दिया है. उम्मीद है यह गाना भी चार्ट बस्टर होगा.







