भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण पांडेय ने सपा मुखिया का बयान “संविधान की धज्जियां उड़ा रही है भाजपा” का दिया करारा जवाब
संविधान का अपमान करने वालों को आज संविधान की याद आ रही है। जब उनके रोड के गुंडे जेल की सलाखों में हवा खाने लगे तो मुखिया को संविधान की मर्यादा दिखने लगी। अभी यह कोई नहीं भूला है कि शाहजहांपुर, पीलीभीत व बाराबंकी में पत्रकारों की कैसे निर्मम हत्या की गयी थी। शाहजहांपुर में तो पुलिस के सामने लाश का जलवाया गया था। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रभूषण पांडेय ने कही।
वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान “भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।” का जवाब गुरुवार को दे रहे थे। उन्होंने कहा कटाक्ष करते हुए कहा कि अखिलेश यादव से संविधान का रखवाला कौन हो सकता है, जिन्होंने एक दुराचारी को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया। महिला का चिरहरण करने वाला व्यक्ति सीएम के आफिस में बैठकर पदोन्नति प्राप्त कर रहा था।
चंद्रभूषण पांडेय ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी अपनी कमियों को तलाश ले तो ज्यादा भला हो सकता है। आज की तिथि में भी जमीन माफिया सपा की गोद में बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की तड़फड़ाहट का मुख्य कारण गुंडों का इनकाउंटर में मारा जाना है। जिन गुंडों को सपा ने संरक्षण दे रखा था, वे भाजपा के काल में या तो प्रदेश छोड़कर चले गये या जेल की सलाखों में हैं। यदि वे बाहर हैं तो इनकाउंटर में मारे जा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काल में प्रदेश का चतुमूर्खी विकास कर रहा है। चारों तरफ विकास दिख रहा है। शासन द्वारा दिया गया हर अनुदान आमजन तक पहुंच रहा है। सड़क हो या शिक्षा की बात हर ओर विकास की धारा बह रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की खुशहाली को देखकर विपक्ष घबरा गया है। विपक्ष किसी न किसी बहाने प्रदेश में उपद्रव कराने की नाकाम कोशिश करता रहा है।







