Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राहुल गाँधी जिस उत्तर भारत का कर रहे अपमान, सोनिया भी वहीं से सांसदः स्मृति ईरानी

    ShagunBy ShagunFebruary 26, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 559

    काँग्रेस सांसद राहुल गाँधी के उत्तर और दक्षिण भारत की तुलना वाले बयान पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. राहुल गांधी का कहना है कि उनकी उत्तर भारत के लोगों से एक अलग प्रकार की राजनीति की आदत हो गई है. न्यूज़18 इंडिया चैनल से बातचीत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को उत्तर भारत के लोग बहुत खोखले लगते हैं. ईरानी ने कहा, ‘एक कहावत है कि अंगूर खट्टे हैं लेकिन लोकतंत्र में एक नेता को जनता के प्रति इतनी घृणा है. एक लोकसभा क्षेत्र (अमेठी) की जनता ने बिना काम के भी राहुल गांधी के प्रति 15 साल तक उदारता दिखाई. उस लोकसभा क्षेत्र के लोगों का राहुल गांधी ने अपमान किया है.

    ये पूछे जाने पर की क्या राहुल गाँधी के बयान की वजह स्मृति ईरानी हैं, उन्होने कहा, “मैं ये मानती हूँ की अगर आपके मन मे जनता के प्रति इतनी घृणा हो, इतनी नफ़रत हो तो क्या उसका कारण बीजेपी की एक उम्मीदवार बन सकती है? ये वो जनता है जिसने ग़रीबी झेली, ये वो जनता है जिसने अपने काँग्रेस की युवराज को 5 साल मे एक ही बार देखा और फिर भी इस जनता ने विश्वास किया राहुल गाँधी पर. और इस विश्वास के सहारे उसके परिवार को इस जनता ने बार-बार जीता कर भेजा. हां, चुनाव मे राहुल गाँधी हारे और उस हार का कारण सिर्फ राहुल गाँधी थे. जनता नही थी.”

    उन्होने आगे कहा कि वायनाद भी राहुल गाँधी की पहली पसंद नहीं थी पर जब हार उनको साफ़ दिखी अमेठी मे तब वो भागे वायनाद. लेकिन वायनाद जा कर भी जनता को भ्रमित करने का निरंतर उन्होने काम किया.

    काँग्रेस का आरोप है कि उत्तर और दक्षिण के बीच में विभाजन की राजनीति बीजीपी कर रही है क्योंकि राहुल गाँधी ने अपने बयान में ऐसा कुछ कहा ही नही. इस पर स्मृति ईरानी ने कहा की ये विभाजन तो तब उत्पन्न हो गया था जब राहुल गाँधी ने स्वयं कहा की वो उत्तर भारत से छूट कर जब निकले हैं तो अपने आप को कितना फ्रेश महसूस कर रहे है.”और सिर्फ़ उत्तर दक्षिण की फूट तक सीमित क्यों रहे? ये तो वो व्यक्ति है जिन्होने आसाम मे जा कर गुजरात पेर के व्यापारीओं के बारे मे अनाप शनाप बातें कही. ये आदि हो चुके हैं इस प्रकार की राजनीति करने के.”

    स्मृति ईरानी ने भी राहुल गाँधी को अपने बयानों में एहसान फारमोश ठहरा दिया. इस पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होने कहा, “बार बार चुनाव मे जब वोट माँगने जाते थे तब जनता से कहते थे की वो उनका परिवार है. परिवार को कोई इस प्रकार से अपमानित करता है क्या? 15 साल अमेठी की जनता ने ऐसे सांसद को देखा जो गायब रहे. जो सत्ता मे रह कर भी जनता का विकास नई कर रहा था. अमेठी की जनता ने एहसान काइया काँग्रेस के ऐसे नेता पर और ये एहसान चुकाने की बजाए अगर वो अपमानित करते हैं अमेठी की जनता को तो हां मेरी नज़रों में वो एहसान फारमोश हैं.”

    स्मृति ईरानी के अनुसार राहुल गाँधी का बयान घर घर पहुँच गया है. उनका मानना है की एक नेता काम है की वो एक संविधान के नीचे सबको जोड़ के रखने की बात करे पर राहुल गाँधी एक ऐसे नेता हैं जो भारत के टुकड़े होने के नारे का समर्थन करते हैं.

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    April 16, 2026
    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    April 16, 2026
    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    April 16, 2026
    The Plight of Noida's Workers: 12 Hours of Bonded Labor for ₹10,000–₹13,000—Protests Now Escalate to Violence

    एक मजदूर का आत्मालाप

    April 16, 2026
    Two Consecutive Blows for the US: Iran's Defiant Stance and the Maldives' Diplomatic Rebuff—Is Opposition Growing Across the Muslim World?

    US को लगातार दो झटके: ईरान का बुलंद रुख और मालदीव का राजनयिक इनकार, मुस्लिम दुनिया में बढ़ता विरोध?

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading