लखनऊ 7-मार्च 2021: आज प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन पराग रोड एलडीए लखनऊ में हुआ जिस के मुख्य अतिथि सांसद कौशल किशोर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं कार्यालय का उद्घाटन शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने फीता काटकर किया।
सांसद एवं शिक्षक विधायक ने कहा कि मैं प्राइवेट टीचर्स के लिए हमेशा संघर्ष में अपनी भागीदारी निभाता रहूंगा जब भी आवश्यकता होगी हम शिक्षकों के साथ खड़े हैं सरकार से निवेदन है कि शिक्षक हित में शिक्षक नियमावली को बनाने की कृपा करें जिससे शिक्षकों का स्कूल प्रबंधक द्वारा शोषण ना हो सके।
सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर ने एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिह को बधाई देते हुए कहा ,शिक्षको की समस्याओ के लिये जिस संगठन को बनाया, सरहनीय है । कोरोना काल मे शिक्षको के साथ बहुत अन्याय हुआ है। प्रबंधको ने बहुत मनमानी की है। शिक्षक हमारे देश का भविष्य सवारते है ।उनको सुविधा मिलनी चहिये । उन्होंने अपने आपने अस्वासन दिया की मुख्यमंत्री से संगठन के लोगो के साथ मिलकर अध्यापको की समस्याओ को प्रस्तुत करके शीघ्र निवारण करने की अपील करेंगे।
महापौर की प्रतिनिधि के रूप मे उनकी पुत्रवधु श्रीमती रिशु ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर बधाई दी ।







