Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    क्या चुनावी खर्चों पर लगाम लगाएगा ‘एक देश एक चुनाव’?

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 652
    • जी के चक्रवर्ती

    भारत देश के पांच राज्यों में चुनाव होना है जिसमें से सबसे पहले देश के पश्चिम बंगाल राज्य में चुनाव सम्पन्न होना है। इन चुनावों के मद्देनज़र देश मे बार-बार होने वाले चुनावों पर होने वाले खर्चों को रोकने के लिये एक देश एक चुनाव जैसी अवधारणा जैसी बातें फिर से एक बार जोर पकड़ने लगी है। हमारे देश मे यदि ऐसा होना संभव हो जाये तो चुनावों में होने वाले व्यय की एक बहुत बड़ी धनराशि में कमी लाने में कामयाबी हासिल हो सकती है, लेकिन इसी के साथ ही ईवीएम मशीन द्वारा होने वाले चुनाव में धोखाधड़ी की संभावनाओं से भी इनकार नही किया जा सकता है।

    वैसे इससे पहले देश के प्रधानमंत्री ने अनेक मंचों से एक देश एक चुनाव की बात कह चुके हैं। नीति आयोग विधि आयोग एवं अन्य समीक्षा समितियों ने भी देश के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने का समर्थन किया है। देखा जाए तो यह विचार भारत के लिए कोई नयी नहीं है।

    नीति आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार देश मे पिछले तीस वर्षों के दौरान प्रति वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होता है। इसके अतरिक्त प्रत्येक राज्य में नगर निकाय एवं पंचायतों के भी चुनाव होते ही रहते हैं। जिसके कारण देश में रह-रहकर चुनाव में आचार संहिता के लागू करने की आवश्यकता पड़ती है, वैसे सही कहा जाय तो इसके कारण न केवल प्रशासनिक बल्कि नीतिगत फैसले भी प्रभावित होते रहने से देश की ऊर्जा एवं अन्य संसाधनों का अनुपयुक्त प्रयोग भी होता रहता है। यदि हम इस तरह के चुनावी खर्चों पर लगाम लगा सकें तो सार्वजनिक धन की बर्बादी को रोक सकतें है। इसके लिये यह नियतांत आवश्यक होगा कि देश मे बार-बार होने वाले इन चुनावों से देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ से जितनी जल्दी हो सके हम मुक्त हो जायें।

    इस परिपेक्ष्य में देश की नीति आयोग ने यह भी सुझाव दिया था कि कुछ राज्यों की विधानसभाओं के कार्यकाल में विस्तार एवं कुछ राज्यों की विधानसभाओं के कार्यकाल में कटौती करके एक देश एक चुनाव करने की अवधारणा को साकार करने की दिशा में हम अग्रसर हो सकते हैं, इस तरह के निर्णयों से न केवल चुनावी खर्चों पर लगाम लगेगी, बल्कि सार्वजनिक धन की बर्बादियों को भी रोका जा सकेगा है।

    इस तरह के निर्णयों से प्रशासनिक मशीनरियों पर कार्यों का बोझ कम होने से देश मे लागू किये जाने वाले नीतियों के जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन के लिए अधिक समय और सुचारू रूप से देखभाल किया जा सकेगा बल्कि केंद्र सरकार का भी ध्यान नीतिगत फैसलों के लेने एवं उनके क्रियान्वयन पर अधिक ध्यान रख सकेगी। इस तरह चुनावों की अवधि के घटाने से कार्यदिवसों की बचत होगी, जिससे राजनीति के अपराधीकरण एवं भ्रष्टाचारों में भी कमी लायी जा सकती है। चुनाव आयोग इस संदर्भ में पहले ही यह कह चुकी है कि हम लोकसभा एवं विधानसभाओं के चुनाव को एक साथ कराने में सक्षम हैं तो फिर यहां यह प्रश्न उठता है कि आखिर हम इस दिशा में गंभीर प्रयास क्यों नहीं कर रहे हैं?

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading