Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    व्यंग : सफलता का शार्टकट

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2021 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 705

    अंशुमाली रस्तोगी चिकोटी

    सफलता का ‘शार्ट कट’ होता है। लेकिन जो यह कहते हैं कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता, वे दरअसल बेवकूफ हैं। शार्ट कट के साथ सफलता पाना उतना ही आसान है, जितना लेखन में पुरस्कार पाना। शार्ट कट के लिए भी मेहनत करनी पड़ती है। बिना मेहनत करे तो आजकल बाप भी अपने बेटों को जायदाद में हिस्सा नहीं देता।

    मेरे दिल में उन लोगों के प्रति विशेष जगह है, जो शार्ट कट के रास्ते चलकर बड़े या महान बने हैं। मैं खुद शार्ट कट के दम पर लेखक बना हूं। बता दूं, लेखक बनने में न मैंने बहुत अधिक पापड़ बेले न बड़े लेखकों की चिरौरी ही की। लिखते-लिखते लेखक बन गया। मैंने किताबें लिखने या प्रकाशकों के दर पर नाक रगड़ने में कतई समय बर्बाद नहीं किया। जब और जहां भी लिखा स्वतंत्रता के साथ लिखा।

    पुरस्कार पाने की दौड़ में कभी शामिल नहीं हुआ। खुद मुंह से नहीं मांगा लेकिन किसी ने दिया तो इंकार भी नहीं किया। घर आई लक्ष्मी को ठुकराना मूर्खता है। जुगाड़ से पाए गए पुरस्कार में वो आनंद नहीं, जो घर बैठे पाने में है। शार्ट कट से क्या नहीं मिल सकता।

    मुझे उन लोगों पर दया आती है, जो सफलता पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते। दर्द सहते हैं। ताने सुनते हैं। शरीर को कष्ट देते हैं। आधी से अधिक जिंदगी संघर्ष में ही गुजार देते हैं। ऐसी सफलता के भी भला क्या मायने? सफलता पाने का वो रास्ता अपनाएं जो छोटा मगर आसान हो। छोटे रास्तों पर चलने में जो सुख है, वो बड़े रास्तों पर चलने में नहीं। कभी-कभी बड़े रास्ते कुएं में भी धकेल देते हैं। शार्ट कट के लिए दिमाग और आंखें खुली रखिए, फिर देखिए सफलता कहीं नहीं गई है। मैं तो कहता हूं, उन मोटिवेशनल लोगों की बात मानिए ही मत, जो सफलता का कोई शार्ट कट न होने की बात कहते हैं। सफलता के इतने-इतने शार्ट कट हैं कि उन पर चलने में ही पूरी जिंदगी फना हो जाए।

    डिजिटल जमाने में सफलता चुटकियों पर नाचती मिलती है। आजकल सारा ज्ञान किताबों से नहीं व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से हासिल व डाउनलोड किया जा रहा है। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के मैं ऐसे कई छात्रों को जानता हूं, जो शार्ट कट से पाई सफलता का भरपूर आनंद ले रहे हैं। उनके जैसा ज्ञानी पूरे संसार में ढूंढे नहीं मिलेगा। वे सफलता का हर ‘टूलकिट’ जानते व पहचानते हैं।

    ऐसे ज्ञानियों की संगत कीजिए जहां ज्ञान की धारा चौबीस घंटे बहती रहती है। उनको देखकर यह कहने का मन होता है कि सफलता का वाकई शार्ट कट होता है।

    अधिक मेहनत करने में कुछ न धरा है। बेवजह वक़्त की बरबादी होती है। कर्म ऐसे कीजिए जहां शार्ट कट शिखर पर ले जाए। लोग शेयर बाजार में पैसा इसीलिए तो लगाते हैं ताकि रातों-रात अमीर बन सकें। कुछ बनते भी हैं तो कुछ तबाह भी हो जाते हैं। सब किस्मत और शार्ट कट की माया का खेल है पियारे।

    मेरी मानिए, लाइफ को ईजी करने पर फोकस कीजिए, कठिन बनाने पर नहीं। जहां-जिधर शार्ट कट नजर आए बस घुस जाइए। सफलता निश्चित ही मिलेगी। शार्ट कट से हासिल की गई सफलता रात में सुकून की नींद देती है। समझे न।

    Shagun

    Keep Reading

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    June 16, 2026
    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    June 16, 2026
    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    June 16, 2026
    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    June 16, 2026

    जब फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी भारत की नवाचार गाथा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं, तब hackFront India देश के भीतर नवाचार आंदोलन को नई गति दे रहा है

    June 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading