Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    जय-अनुज शान ए लखनऊ से अलंकृत, पुस्तक प्रेमियों के उपस्थिति में 27 महिलाओं को मिला सम्मान

    ShagunBy ShagunMarch 13, 2021 लखनऊ No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 563

    बाल संग्रहालय चारबाग में लखनऊ बुक फेयर-2021: नवां दिवस

    लखनऊ, 13 मार्च 2021: समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ज्ञान दुग्ध के प्रमुख द्वय जय अग्रवाल और अनुज अग्रवाल को यहां पुस्तक मेला मंच पर मण्डलायुक्त रंजन कुमार ने शान ए लखनऊ सम्मान से अलंकृत किया। साथ ही स्त्री सशक्तीकरण के क्रम में महिलाओं को वीमन एक्सीलेन्स अवार्ड से नवाजा गया। बाल संग्रहालय लान चारबाग में निःशुल्क प्रवेश और रोज सुबह 11 से रात नौ बजे तक चलने वाले मेल का कल 14 मार्च को अंतिम दिन होगा।

    लखनऊ पुस्तक मेला समिति के सम्मान समारोह में मण्डलायुक्त ने विभूतियों को सम्मानित करते हुए कहा कि सम्मान हौसला बढ़ाता है और दूसरों को प्रेरित करता है। जीतेश श्रीवास्तव के संचलन मे चले समारोह में मेला संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने 2003 से निरंतर चल रहे पुस्तक मेलों की परम्परा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंच पर मौजूद चिरंजीव सिन्हा पुलिस अधिकारी व केपी सिंह ने भी विचार रखे। आभार मेला निदेशक आकर्ष चंदेल ने व्यक्त किया।

    सम्मानित होने वाली महिलाओं में पुलिस अधिकारी डा.अर्चना सिंह, बीनू सिंह, श्वेता श्रीवास्तव, समीक्षा पाण्डेय, स्वाति चैधरी, प्राची सिंह, रश्मि श्रीवास्तव व नीलम राना, चिकित्सक डा.सुप्रिया सिंह, डा.रूपिका सिंह, डा.वैशाली जैन, डा.कुमुदनी सिंह, डा.प्रियंका सिंह व डा.वरदा अरोड़ा, शिक्षिका रुचि शर्मा व डा.रीना पाठक, रेलवे अधिकारी डा.दीपमाला मिश्रा व जागृति त्रिपाठी के संग अलग-अलग क्षेत्रो में अपर्णा मिश्रा, शुभा जोशी, ऋतु सिंह, किरन फाउण्डेशन की वर्षा श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा सहाय, आप्टिकुम्भ की निहारिका रस्तोगी, रेशू भाटिया, शेफ हिमानी मिश्र शामिल रहीं।

    पुस्तक मेले में लखनऊ से सम्बंधित साहित्य भी खूब है। हमारा लखनऊ पुस्तक माला की 43 पुस्तकें यहां 20ऋ20 रुपये में उपलब्ध हैं। पूरा सेट भी खरीदा जा सकता है। यहीं लखनऊ के साहित्यकारों सुधा शुक्ला, डा.रश्मि श्रीवास्तव, दुर्गा शर्मा, बब्बू सिंह राजपूत, डा.नेहाश्री श्रीवास्तव आदि की किताबों के संग शाखा बंद्योपाध्याय के संपादन में निकल रही कला वसुधा के अनेक अंक पुस्तक प्रेमियों के लिए उपलब्ध हैं।

    कथारंग में अंतर्गत मंच से प्रेमचन्द की पंच परमेश्वर जैसी कहानियां नूतन वशिष्ठ, अनुपमा शरद, कनिका अशोक, सत्यप्रकाश, आदित्य विश्वकर्मा, अंशी गुप्ता व पूजा विमल ने सुनाई। इससे पहले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रदर्शन हुए। आप्टिकुम्भ के तहत चिकित्सकों की उपस्थिति में नेत्र जागरूकता कार्यक्रम चला और अंत में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन हुआ।

    #बुक फेयर-2021
    Shagun

    Keep Reading

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    July 15, 2026
    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    July 15, 2026
    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    July 15, 2026
    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    July 15, 2026
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading