पटना, 17 मार्च 2021 : राज्यपाल कोटे की बिहार विधान परिषद की सीटों के लिए एनडीए के 12 एमएलसी के मनोनयन का मंत्री मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने विरोध किया है। पार्टी के प्रवक्ता राजीव मिश्रा ने इस बाबत कहा कि एमएलसी के मनोनयन में गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया गया। इसलिए हमारी पार्टी इसका विरोध करती है।
उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बिहार विधान सभा चुनाव के वक्त प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि नोनिया समाज से हम एक एमएलसी बनायेंगे। हमारे दल में नोनिया समाज में अशोक चौहान, पप्पू चौहान, मिथिलेश चौहान, गोरखनाथ महतो, बीरेंद्र चौहान, हरीश महतो जैसे काबिल नेता हैं। उन्होंने कहा कि इस मनोनयन में वीआईपी से राय लेना चाहिए था। अगर वीआईपी कोटा से एमएलसी मनोनित नहीं कर सकते थे, तो एनडीए की ओर से कर लेते। ऐसा नहीं हुआ, इसलिए वीआईपी इसका विरोध करती है।







