Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    दरभंगा डायमंड्स ने भागलपुर बुल्‍स को 6 विकेट से हराया

    ShagunBy ShagunMarch 20, 2021 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 659

    मैन ऑफ़ द मैच बने बिपिन सौरव

    पटना, 20 मार्च 2021:  बिहार क्रिकेट लीग का दूसरा मुकाबले में आज दरभंगा डायमंड्स ने भागलपुर बुल्‍स को 6 विकेट से हरा दिया. फ्लड लाइट ऑन होने के दुधिया रौशनी में खेले गये इस मैच के हीरो रहे दरभंगा डायमंड्स के बिपिन सौरव, जिन्होंने महज 24 गेंद खेलकर 63 रनों की पारी खेली और वे इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच बने. बिपिन सौरव ने अपनी इस शानदारी पारी में 7 छक्के और 3 चौके लगाये और अपनी टीम को जीत दिलाया.

    इससे पहले टॉस जीतकर दरभंगा डायमंड्स ने पहले फील्डिंग का फैसला किया और भागलपुर बुल्‍स को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. भागलपुर बुल्‍स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. भागलपुर बुल्‍स की ओर से मो. रह्म्तूला ने 39 गेंद खेलकर 56 रन (5  चौका, 2 छक्‍का) बनाये. प्रशांत श्रीवास्तव ने 27 गेंदों में 52 रन बनाये, जिसमें उन्‍होंने 5 चौके और 3  छक्‍के लगाए. भागलपुर बुल्‍स की पारी में कुल 6 एक्‍ट्रा रन बने, जिसकी मदद से भागलपुर बुल्‍स की टीम 171 रन बनाने में सफल रही. वहीं, दरभंगा डायमंड्स के विपुल कृष्णा ने 2 विकेट और  शब्बीर खान, इम्तियाज, परमजीत सिंह व अर्णव किशोर ने एक – एक विकेट लिये.

    जवाब में लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दरभंगा डायमंड्स ने 171 रनों के लक्ष्‍य को महज 4 विकेट खोकर 18.3 ओवरों में पूरा कर लिया. दरभंगा डायमंड्स कुमार राजेश ने 50 गेंदों में 6 चौके  व एक छक्का की मदद से 63 रन और बिपिन सौरव ने महज 24 गेंदों में 7 छक्के और 3 चौके की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली. भागलपुर बुल्‍स की टीम ने कुल 7 एक्स्ट्रा रन भी दिए. भागलपुर बुल्‍स के लिए शशि शेखर ने 2 विकेट और हर्ष ओ प्रशांत कुमार सिंह ने एक – एक विकेट लिए.

    इस मैचे में फील्‍ड अंपायर अतानु सरकार (CAB) और प्रशांत घोष (CAB) थे. थर्ड अंपायर तरविंदर सिंह (BCA) और मैच रेफरी रवि शंकर सिंह थे. इस मैच का लाइव प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर हुआ. कल का मैच दोपहर 2 बजे से गया ग्‍लेडियेर्ट्स बनाम भागलपुर बुल्‍स और शाम 6 बजे से  अंगिका एवेंजर्स बनाम दरभंगा डायमंड्स के बीच खेला जायेगा.

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading