Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    पटना पाइलट्स सेमीफाइनल में, शशीम राठौर बने मैन ऑफ़ द मैच

    ShagunBy ShagunMarch 24, 2021 क्रिकेट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

    पटना, 24 मार्च 2021 : बिहार क्रिकेट लीग में पटना पाइलट्स ने आज गया ग्‍लेडियेर्ट्स को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. आज के मुकाबले में पटना पाइलट्स के शशीम राठौर (4 ओवर, 21 रन देकर 3 विकेट और 3 चौके की मदद से 20 रन) को  मैन ऑफ़ द मैच मिला. इसके साथ ही बीसीएल का लीग मुकाबला ख़त्म हो गया है, जिसके बाद अंगिका एवेंजर्स ( 6 पॉइंट्स), दरभंगा डायमंड्स (6 पॉइंट्स), भागलपुर बुल्‍स (4 पॉइंट्स) और पटना पाइलट्स (4 पॉइंट्स) सेमीफाइनल में जाने वाली टीम बनी. गया ग्‍लेडियेर्ट्स की टीम टूर्नामेंट में एक भी मैच जीत नहीं पायी. कल 25 मार्च को बीसीएल का पहला सेमीफाइनल अंगिका एवेंजर्स बनाम पटना पाइलट्स के बीच दोपहर 2 बजे से और दूसरा सेमीफाइनल दरभंगा डायमंड्स बनाम भागलपुर बुल्‍स के बीच शाम 6 बजे से खेला जायेगा.

    पटना के ऊर्जा स्टेडियम में बीसीएल लीग मुकाबले के अंतिम मैच में पटना पाइलट्स ने टॉस जीतकर पहले गया ग्‍लेडियेर्ट्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. इसके बाद गया ग्‍लेडियेर्ट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 157 रन बनाये और पटना पाइलट्स को 158 रनों का लक्ष्य दिया. गया ग्‍लेडियेर्ट्स की ओर से सर्वाधिक रन सचिन कुमार सिंह (67रन, 39 बॉल, 9 चौके, 2 छक्के) और सलामी बल्लेबाज सिद्धांत विजय (31 रन, 27 बॉल, 4 चौके, 1 छक्के) ने बनाये. इस पारी में कुल अतिरिक्त रन 8 थे. पटना पाइलट्स की ओर से मोहित कुमार व शशीम राठौर ने 3 – 3, खालिद, सकीबुल गनी और समर कादरी ने एक – एक खिलाडी को आउट किया.

    जवाब में पटना पाइलट्स की टीम ने 158 रनों के लक्ष्य को 19.4 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पटना पाइलट्स ने कुल 160 रन बनाये, जिसमें मंगल महरुर ने 42 रन (36 बॉल, 3 चौके, 2 छक्के) और सकीबुल गनी ने 31 महत्वपूर्ण रन (11 बॉल, 1 चौका, 4 छक्के) बनाये. इस पारी में 8 अतिरिक्त रन भी बने. गया ग्‍लेडियेर्ट्स की ओर से अपूर्व आनंद व विकास पटेल ने 2-2 और राजेश सिंह ने एक विकेट लिये.

    इस मैच में फील्‍ड अंपायर संजीव कुमार तिवारी (BCA) और तरविंदर सिंह (BCA) थे. सुबीर बनर्जी (CAB थर्ड अंपायर थे.  मैच रेफ्री रवि शंकर सिंह (JSCA) थे.  इस मैच का लाइव प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर हुआ.

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading