राजस्थान स्थित सांभर झील के रोचक तथ्य :
राजस्थान अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाना जाने वाला बेहद खूबसूरत है। आदर-सत्कार और परंपराओं को मानने वाले इस राज्य को देखने के लिए दुनिया भर के पर्यटक आते हैं। यहां रेगिस्तान हैं लेकिन, यहां झीलों का शहर उदयपुर भी है जो अपनी खूबसूरती किसी के द्वारा बताए जाने का मोहताज नहीं। इसके अलावा यहां पिंक सिटी जयपुर भी अपनी सुंदरता बयान करता है। तो वहीं जयपुर के पास ही सांभर नाम की एक झील है।
सांभर झील की विशेषताएं सांभर झील समुद्र तल से 1,200 फुट की ऊंचाई पर है। साल भर पानी यहाँ रहने पर इसका क्षेत्रफल 90 वर्ग मील में फैला रहता है। सांभर झील में तीन नदियाँ आकर गिरती हैं। इस झील की दिलचस्प बात ये है कि इससे बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस नमक का स्रोत, अरावली के शिष्ट और नाइस के गर्तों में भरा हुआ गाद है। इस गाद में घुलने वाला सोडियम बारिश के पानी में घुसकर नदियों के रास्ते झील में आता है और नमक के रूप में रह जाता है।
सांभर झील की पौराणिक मान्यताएं महाभारत के अनुसार सांबर झील वाला क्षेत्र असुर राज वृषपर्वा के साम्राज्य का एक हिस्सा था और यहां असुरों के कुलगुरु शुक्राचार्य रहते थे। इसी जगह पर शुक्राचार्य की बेटी देवयानी का विवाह नरेश ययाति के साथ हुआ था। झील के पास ही एक मंदिर भी है जो देवयानी को समर्पित है। अवैध बोरवेल के खिलाफ और पक्षियों को नुकसान न पहुंचे इसलिए नरेश कादयान ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।
एक हिंदू मान्यता के अनुसार, चौहान राजपूतों की रक्षक शाकम्भरी देवी ने यहां के एक वन को कीमती धातुओं के मैदान में बदल दिया था। लोग इस प्रॉपर्टी को लेकर होने वाले झगड़ों से परेशान हो गए और सांबर झील को एक वरदान की जगह अभिशाप समझने लगे।
इतना ही नहीं, लोगों का कहना है कि उन्होंने देवी से अपना वरदान वापस लेने की प्रार्थना की तो देवी ने सारी चांदी को नमक में बदल दिया। यहां एक मंदिर भी है जो शाकंभरी देवी को समर्पित है।
सांभर झील है फ़िल्मी दुनिया की भी पसंद :
राजस्थान की सांभर झील पर्यटकों के साथ-साथ बॉलिवुड इंडस्ट्री के लोगों को भी खूब पसंद आ रही है। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी की सुपर हिट फिल्म ‘पीके” के कुछ सीन यहां फिल्माए गए थे। कहा जाता है कि फिल्म ‘पीके’ में आमिर खान का नग्न पोस्टर वाला सीन इसी झील के पास के ही एक रेलवे ट्रैक पर फिल्माया गया था।
इसके अलावा राकेश ओमप्रकाश की “दिल्ली 6′, संजयलीला भंसाली की “रामलीला’ और संजय दत्त पर फिल्माई गई फिल्म ‘शेर’ जैसी अन्य फिल्में भी इसी जगह फिल्माई गई थी। झील के पास की जमीन का एक बड़ा हिस्सा सूखा है। इस हिस्से का फायदा फिल्म निर्माताओं को होता है क्योंकि वो यहां अपनी फिल्म के लड़ाई के सीन शूट कर सकते हैं।
शाकम्भरी माता मंदिर के पास खुले मैदान में “जोधा अकबर”, “द्रोणा” और “वीर” जैसी कई बॉलिवुड की फिल्मों के लड़ाई वाले सीन शूट किए हैं। इसके अलावा फिल्म रामलीला के भी कुछ सीन देवयानी मंदिर के पास फिल्माए गए थे।







