Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    PM आवास योजना में अव्वल UP अब तक 7 लाख मकान

    ShagunBy ShagunMarch 29, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 619

    कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीरता से प्रयास करते है। यही कारण है कि ऐसी अनेक योजनाओं में उत्तर प्रदेश कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विगत चार वर्षों में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां योगी सरकार के खाते में दर्ज हुई है। इसमें निर्धनों बेघर लोगों को आवास देने की योजना भी शामिल है। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री स्वतन्त्त प्रभार हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पूरे देश में उत्तर प्रदेश के आंकड़े सर्वश्रेष्ठ हैं।

    योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पूर्व तक उत्तर प्रदेश में महज 18 हजार पीएम आवास सैंक्शन थे। योगी जी के आने के बाद यह संख्या 12.56 लाख हो गई है। इसमें से सात लाख से अधिक आवास लोगों को दिए भी जा चुके हैं। जो लोग बचे हैं, उन्हें भी जल्द आवास मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि योगी जी ने विकास का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक हर भारतीय के पास अपना आवास होने का लक्ष्य रखा है। वर्ष 2014-15 के बीच 01 करोड़ आवास बनाने की जानकारी हुई, जिसे पुनरीक्षित कर 1.12 करोड़ कर दिया गया। जून, 2015 में आरम्भ इस योजना में 1.11 करोड़ आवासों को स्वीकृत कर दिया गया है। योगी आदित्यनाथ व हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के बीस लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी व प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों से आत्मिक संवाद किया।

    शुद्ध पेयजल आपूर्ति

    शुद्ध पेयजल व स्व्च्छता के अभाव में अनेक बीमारियां होती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश दशकों से इस समस्या का सामना करता रहा है। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इस समस्या के समाधान पर ध्यान दिया। परिणाम स्वरूप दशकों से चल रही बीमारियों में करीब नब्बे प्रतिशत कमी आई है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जल जीवन मिशन भी इसी तरह की महत्वपूर्ण योजना है। जिससे लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि मानबेला के आंदोलन से जुड़े कई लोग यहां उपस्थित हैं। सबको सम्मानजनक मुआवजा दिया गया है। अब यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पन्द्रह सौ आवास बन गए हैं। यहीं पत्रकारों के लिए भी सस्ते दर पर मकान उपलब्ध कराए गए हैं।

    हाउसिंग फ़ॉर ऑल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक सभी बेघरों को आवास देने का लक्ष्य बनाया है। उत्तर प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के यह कार्य कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में हर गरीब के पास अपना आवास होगा। जीवन की सुगमता में आवास, बिजली,शुद्ध पेयजल, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छी स्कूली शिक्षा, नजदीकी रोजगार की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में केन्द्र व उत्तर प्रदेश की सरकारें तेजी से कार्य कर रही हैं। इसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है

    प्रगति पर अमृत योजना

    योगी आदित्यनाथ और हरदीप सिंह पूरी के साथ आज गोरखपुर में महादेव झारखंडी आवास विकास चौराहे पर अमृत योजना के तहत पड़ रही सीवर पाइप लाइन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने परियोजना प्रबंधक को शीघ्र इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। अमृत योजना के तहत यहां के पाँच वाॅर्डों में एक सौ बहत्तर किलोमीटर सीवर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। अब तक एक सौ इकतीस किलोमीटर सीवर लाइन का कार्य कराया जा चुका है। इसके पूरा होने पर करीब चौदह हजार आवासों को कनेक्शन दिया जा सकेगा।

    –डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    सर्फ पार्क अर्थव्यवस्था में एक नई ताकत

    September 9, 2026

    रूस और चीन के बीच बढ़ता रणनीतिक सहयोग एशिया की ऊर्जा वृद्धि के साथ वैश्विक बाजारों को दे रहा नया आकार

    September 9, 2026

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading