वेणु शिल्प माध्यम यानी बांस के उपयोग से इन कलाकृतियों के रचयिता हैं युवा शिल्पी सुनील कुमार। बिहार के रोसड़ा, समस्तीपुर निवासी सुनील अपने छात्र जीवन में इस ओर आकर्षित हुए। शुरुआत में कई तरह की चुनौतियां आतीं रहीं, लेकिन अंततः अपनी लगन, मेहनत और सृजनात्मकता के बदौलत सफलता की राह पार करने में सफल रहे।

इतना ही नहीं आज सुनील अपने इस हुनर से स्थानीय युवाओं को भी परिचित करा रहे हैं। ताकि उन युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो सके।







