तीन छात्र घायल, एसपी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
पटना। बिहार के सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फायरिंग करने वाले पुलिसकर्मी अभिषेक पटेल को निलंबित कर दिया गया है। वह SIT का सदस्य था और SP की सुरक्षा में तैनात था।घटना में तीन छात्र गोली लगने से घायल हो गए। मामले की जांच चल रही है।
राहुल-तेजस्वी की कड़ी निंदा, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना की तीखी निंदा की है। आज संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस बर्बरता और फायरिंग का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया।राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूछा है कि दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन से फायरिंग की इजाजत किसने दी थी।
इस बीच CRPF के महानिदेशक ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल छात्रों पर AK-47 चलाने जैसी घटना ने पूरे बिहार में आक्रोश पैदा कर दिया है। विपक्ष इसे लेकर सरकार पर लगातार हमला बोल रहा है।







