लखनऊ। शहर में बकरीद के त्योहार को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बाजारों में भी भीड़ उमड़ने लगी है। बकरीद का पर्व शनिवार को मनाया जाएगा और इस दिन ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई जाएगी। इसके बाद 2 से 4 सितंबर तक कुर्बानी होगी। ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घरों में भी लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि शुक्रवार तक त्योहार की सभी तैयारियां पूरी हो जाएं। शहर की लगभग सभी बाजारों में त्योहार को लेकर खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। अमीनाबाद, नक्खास, चौक, हजरतगंज, निशातगंज आदि बाजारों में रेडीमेड कपड़ों, कास्मेटिक्स की दुकानों में खरीदारी चल रही है। कोई कुर्ता-पाजामा खरीद रहा है तो कोई पैंट-शर्ट या टी-शर्ट की खरीदारी करने में लगा हुआ है। महिलाएं भी रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर लेटेस्ट डिजाइन के सूट की खरीदारी के लिए बाजार में चहलकदमी करती नजर आ रही हैं। त्योहार पर व्यंजन बनाए जाने के लिए सेंवई तथा दूसरे जरूरी सामानों की बिक्री के लिए दुकानें सजी हुई हैं।इनसेटबकरीद की नमाज का समय….ईदगाह, एैशबाग 10: 00 बजेदारूल उलूम नदवतुल उलमा 08:15 बजेतकवियतुल ईमान, नादान महल रोड 07: 00 बजेमस्जिद शाहमीना शाह, शाहमीना रोड, 08:30 बजेमस्जिद तलहा, चावल वाली गली 06:30 बजे मस्जिद चारयारी, पुलगुलाम हुसैन 08:00 बजेमस्जिद इंदारे वाली, मेंहदीगंज 08:00 बजेचाँद वाली मस्जिद, तालकटोरा 08:00 बजेखुजूर वाली मस्जिद गढ़ी कनौरा 08:00 बजेमस्जिद कादर खाँ, तालकटोरा 07:30 बजेनूरी मस्जिद गढ़ी कनौरा 08:00 बजेजामा मस्जिद तेजी खेड़ा, 08:00 बजेचमन मस्जिद वजीर बाग 07:30 बजेसुनहरी मस्जिद, वजीर बाग 08:00 बजेमस्जिद ताहा कच्ची कालोनी 08:00 बजेमस्जिद अबू बक्र, लकडमण्डी 08:00 बजे







