देश में हर शख्स को इस साल के अंत तक कोरोना वायरस का टीका लग जाएगा यह बात केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कही। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार दोपहर को हमला बोला।
उन्होंने राहल गांधी के उस बयान पर जवाब देते हुए यह बात कही जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि देश की 130 करोड़ आबादी में से अब तक 3 फीसदी लोगों को ही कोरोना के दोनों टीके लग पाए हैं।
जावड़ेकर ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों की तरफ देखना चाहिए जहां टीकाकरण में खामियां है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत में 2021 के अंत तक सभी लोगों का टीकाकरण हो जाएगा।







