भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के नये अलबम ‘ओढ़नी के कोर’ का नया गाना ‘ओढ़नी के कोर भींजल बा’ रिलीज हो गया है। इसमें पवन सिंह की कोमल सिंह के साथ हर्ट टचिंग रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ नज़र आ रहे हैं।
गाना पवन सिंह ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है , इस गाने में एक प्रेमी और प्रेमिका की खूबसूरत कहानी भी है, जो गाने के सपोर्टिंग है. इसमें पवन एक ऐसे प्रेमी के किरदार में हैं, जिसकी प्रेमिका की शादी होने वाली होती है और वह छुप – छुप कर रोती है. मगर जब पवन से मिलती है तब उसकी ओढ़नी यानी दुपट्टे के कोने से उसे एहसास होता है कि उसकी प्रेमिका रो रही है.
आपको बता दें कि ‘ओढ़नी के कोर भींजल बा’ का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक आदित्य देव ने दिया है. कोरियोग्राफी ऋतिक आर्य का है. वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित और एडिटर दीपक पंडित हैं.







