Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    भारत में भी बसा है एक छोटा अफ्रीका !

    ShagunBy ShagunJune 10, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 617

    भारत को संस्कृति और सभ्यता के लिए यूं ही नहीं माना जाता है। यहाँ ऐसी अनगिनत कहानियां और बातें हैं जो आपको हैरान कर देगी। भारत में एक ऐसी जगह है जहां छोटा अफ्रीका बसता है। जी हां ये बात बिल्कुल सच है, अब हो सकता है इसके पहले आपने ऐसा कुछ न सुना हो पर गिर के जंबूर में छोटा अफ्रीका है। जिसे गुजरात का अफ्रीका भी कहा जाता है। खास बात ये है कि आने वाले चुनावों में ये वोट भी डालेंगे। माना जाता हैं कि सिद्दी कबीले से संबंध रखने वाले करीब 25,000 लोग भारत में पश्चिमी घाट के जंगलों में रहते हैं। इनके पूर्वज पूर्वी अफ्रीका के बंतू समुदाय से थे और गुलाम बनाकर वहां से भारत लाए गए थे।

    भारत के गुजरात के मशहूर ‘गिर’ जंगल के बीच है अफ्रीकी गांव ! गुजरात के मशहूर ‘गिर’ जंगल के बीच इनका गांव बसा है, जिसे ‘जंबूर’ कहते हैं। आदिवासी जनजाति सिद्दी जिनके पारंपरिक तौर-तरीके हमारे देश की समृद्धि और परंपरागत विरासत को आज भी आगे बढ़ा रहे हैं। सिद्दी आदिवासी मूल रूप से अफ्रीका के बनतु समुदाय से जुड़े हैं। आज भी इनकी सभ्यता-संस्कृति में अफीकी रीति-रिवाज की छाप स्पष्ट देखी जा सकती है। जो सभी टूरिस्ट गिर के शेरों को देखने के लिए आते हैं, वो इनके पारंपरिक डांस का आनंद लेते हैं। इन्हें गुजरात टूरिज्म के लिए बनी फिल्म खुशबू गुजरात की में भी दिखाया गया है।

    यह इतिहास हैं प्रचलित :

    भारत में इनके आने की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है, कुछ इतिहासकारों का मानना है कि आज से लगभग 750 साल पहले इन्हें पुर्तगाली गुलाम बनाकर भारत लाया गया था। जबकि कुछ का कहना है कि जूनागढ़ के तत्कालीन नवाब एक बार अफ्रीका गये और वहां एक महिला के साथ निकाह करके उसे अपने साथ भारत लाये और वह महिला अपने साथ लगभग 100 गुलामों को भी लाई। वहीं से धीरे-धीरे इनका समुदाय जूनागढ़ में विकसित हुआ।

    पाकिस्तान में भी है ये लोग :

    इतिहासकारों के मुताबिक सिद्दी जनजाति भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी पाई जाती है। सिद्दी लोगों में कुछ ने इस्लाम तो कुछ ने ईसाई धर्म को अपनाया। जबकि बहुत कम संख्या में लोग हिंदू धर्म को भी मानते हैं।

    नहीं बढ़ा रहे हैं जनसंख्या इस समुदाय के लोग :

    गुजरात के जूनागढ़ को इनका गढ़ माना जाता है, लेकिन ये कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट में भी पाये जाते हैं। आंकड़ों के मुताबिक भारत में सिद्दी समुदाय के लगभग 50 हजार लोग रह रहे हैं। इनकी जनसंख्या न बढ़ने का प्रमुख कारण है कि इस समुदाय के लोग शादी को लेकर बड़े सख्त होते हैं। सिद्दी केवल अपने समुदाय में ही शादी करते हैं। ये किसी भी हाल में दूसरे समुदायों में शामिल नहीं होना चाहते। यही कारण है कि आज भी इनकी बनावट बिल्कुल अफ्रीकियों की तरह है। -सभी फोटो गूगल से साभार 

    Shagun

    Keep Reading

    At the Bandi Devi Temple, locks and keys are offered, not prasad.

    बन्दी देवी मन्दिर में प्रसाद नहीं बल्कि चढ़ाये जाते है ताला-चाबी

    South Africa is even more beautiful than I imagined: Tina Thadani

    दक्षिण अफ्रीका मेरी सोच से भी ज्यादा खूबसूरत : टीना ठडानी

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    Assistant Superintendent of Satna Central Jail Marries an Inmate!

    सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक ने कैदी से रचाई शादी!

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    विश्व एकॉर्डियन दिवस, संगीत का सुहाना सफर : हर दिल जो प्यार करेगा

    The Himalayas Chose Her: The Russian Girl Who Never Returned

    हिमालय ने चुना: रूसी लड़की जो कभी लौटी ही नहीं

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    May 19, 2026
    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    May 19, 2026
    82% of Indian hypertension patients believe that high blood pressure is caused by stress, not diet!

    82% भारतीय हाइपरटेंशन रोगी मानते हैं- हाई बीपी तनाव से होता है, डाइट से नहीं!

    May 19, 2026
    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    May 19, 2026
    Does the government not want the youth to pursue their studies? Storyteller Aniruddhacharya launches a scathing attack over the NEET paper leak.

    सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती? कथावाचक अनिरुद्धचार्य का NEET लीक पर तीखा हमला

    May 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading