राहुल गुप्ता जी एक युवा लेखक हैं केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो, राजनीति, हिंदी, अध्यात्म, धर्म और दर्शन के अच्छे जानकार है, लिखने पढ़ने में उन्हें विशेष रूचि है उन्होंने विभिन्न विषयों में कई लेख भी लिखे है जिन्हें विभिन्न समाचार पत्रों और वेबसाइट ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है, रचनात्मक विषयों में विशेष रूचि होने की वजह से उन्होंने आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश पर दो गीत लिखे हैं जिन्हें प्रकाशित किया जा रहा है।
यूपी में अब एक ही लय है
यूपी में अब एक ही लय है
अखिलेश का आना तय है-2
भय में हैं फिरकापरस्ती
अब इनका जाना तय है-2
यूपी में अब एक ही लय है
अखिलेश का आना तय है-2
भय में हैं फिरकापरस्ती
अब इनका जाना तय है-2
प्रेम का अध्याय खत्म है
नफरत का बोलबाला अब है
मानवता का मोल नहीं है
ये हिंदू-मुस्लिम करके खुश हैं
जातियों में फिर भेद बढ़ा है
बेरोजगारी का दौर चढ़ा है
महंगाई अपने चरम पे है
कृषकों का छीन रहे हक हैं
अपराधों का भी क्या कहना
कहीं चैन नहीं है, कहीं चैन नहीं है
जनता ने ये ठाना है
अब ऐसी सरकार न लाना है
जनता के हृदयों में फिर
उम्मीद बने अखिलेश हैं
अपना उत्तर प्रदेश फिर
मांग रहा अखिलेश है
यूपी में अब एक ही लय है
अखिलेश का आना तय है
जन-जन में फिर हर्ष है
चहुंदिशाओं में गूंजती जय है
भय में हैं फिरकापरस्ती
अब इनका जाना तय है
यूपी में अब एक ही लय है
अखिलेश का आना तय है
- राहुल कुमार गुप्ता







