भोजपुरी सिने उद्योग की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘बंधन राखी का’ का ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर में बहन के प्रति एक भाई की जिम्मेवारी की संवेदनशील प्रस्तुति देखने को मिलती है, जो बहनों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देता है, मगर उसे बदले में मिलता है तृस्कार। फिल्म का ट्रेलर कुछ इसी कहानी को बयां करता है, जिसमें प्रेम, समर्पण और संवदेनशीलता खूब नजर दिखी है। इस फ़िल्म के निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार हैं, जिनके अथक प्रयासों नतीजा है यह फिल्म। लोगों को ट्रेलर खूब पसंद भी आ रहा है।
फ़िल्म ‘बंधन राखी का’ का ट्रेलर Enterr10Rangeela पर रिलीज किया गया है। यह एक बेहद सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है,जिसका निर्माण भव्यता के साथ किया गया है। भोजपुरी फ़िल्म उद्योग में इस तरह की फिल्मों का निर्माण होना भोजपुरी उद्योग के बढ़ते कदम की ओर का इशारा करता है।
बताते दें कि आदि शक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘बंधन राखी का’ के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म के निर्माता और कहानीकार दुर्गा प्रसाद हैं। लिरिक्स अशोक कुमार, अरबिंद तिवारी और सत्य शंकर का है, जबकि म्यूजिक दुर्गा नटराज – मधुकर आनंद का है।







