Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दिलीप साहब जैसा कोई कलाकार हिंदी सिनेमा में हिंदुस्‍तान में जन्‍म नहीं लेगा : रवि किशन

    ShagunBy ShagunJuly 7, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 746
    • दिलीप का जाना मेरे लिए व्‍यक्तिगत क्षति : रवि किशन
    • पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी दिलीप कुमार के निधन को बताया हिंदी सिनेमा को अपूरणीय क्षति

    भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार के निधन पर अभिनेता व सांसद रवि किशन ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने दिलीप कुमार के निधन को व्‍यक्तिगत क्षति बताया और कहा कि मुझे नहीं लगता है कि दिलीप साहब जैसा कोई कलाकार हिंदी सिनेमा में हिंदुस्‍तान में जन्‍म लेगा। हम सब लोग उनके मुरीद थे। आज एक संस्‍था का अंत हो गया। सिनेमा का एक युग खत्‍म हो गया। वहीं, दिलीप कुमार के निधन को पवन सिंह, खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी हिंदी सिनेमा को अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    इससे पहले रवि किशन ने दिलीप कुमार को याद करते हुए कहा कि मैं भाग्‍यशाली रहा कि उन्‍होंने मेरे साथ आखिरी समय में एक फिल्‍म प्रोड्यूस की थी। इस दौरान मुझे उनके साथ बहुत ज्‍यादा वक्‍त बिताने का सौभाग्‍य मिला, जिसकी ढ़ेर सारी यादें रही। उन्‍होंने जिस फिल्‍म को प्रोड्यूस किया, उसका नाम ‘अब तो बनजा सजनवां हमार’ था। वे हमारी आउटडोर शूटिंग पर भी आये। रवि किशन ने कहा कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि मैं और मेरा परिवार उनके बहुत करीब था।

    उन्‍होंने कहा कि मैं बहुत भाग्‍यशाली रहा कि मैं अक्‍सर उनके घर आया जा करता था। बहुत सारी चीजें उन्‍होंने सिनेमा व एक्टिंग की बारिकियों को लेकर मुझे डिस्‍कस करते थे। यहां तक कि परिवार को लेकर कैसे एक कलाकार को परिवार को पत्‍नी को बच्‍चों को लेकर चलना चाहिए। कैसे आप बतौर अभिनेता समाज को भी उदाहरण दे सकते हैं, ऐसी बहुत सी बातें होती थी। उन्‍होंने कहा कि आज सायरा जी आज बहुत दुखी होंगी, ये मैं समझ सकता हूं, क्‍योंकि उन्‍होंने दिलीप साहब का बच्‍चों की तरह ख्‍याल रखा। मैं समझ रहा हूं कि उनकी एक उम्र हो गई थी, लेकिन एक बड़े कलाकार का जाना तो खलता है।

    वहीं, खेसारीलाल यादव ने कहा कि आज का दिन बेहद दुखद है, जिनको देखकर हमने अभिनय सीखा, वो अब नहीं है। उनकी कृति हमेशा हम सबों को प्रेरणा देगी। दिलीप कुमार को पूरा हिंदुस्‍तान भूल नहीं पायेगा। पवन सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा जगत के पुरोधा, अभिनय सम्राट, असंख्य कलाकारों के प्रेरणास्रोत श्री दिलीप कुमार जी का निधन फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। अक्षरा ने कहा – आज हिंदुस्तानी सिनेमा का एक युग चला गया। दिलीप कुमार साहब का जाना एक अनंतकाल तक के लिए ऐसा खाली स्थान है जो कभी न भरा जा सकेगा। देश और सिनेमा आपका सदैव ऋणी रहेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026
    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    July 10, 2026
    Ranbir Kapoor Becomes 'Maryada Purushottam Ram'

    समाज से मर्यादा का ह्रास, राम को फिर वनवास

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading