Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    अमृत महोत्सव: ये पर्वत प्रहरी से जो खड़े दुश्मन की नजर न तुझपे पड़े

    ShagunBy ShagunJuly 26, 2021Updated:July 26, 2021 Global NEWS 3 Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 712

    उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी में आजादी का अमृत महोत्सव संगीत कार्यक्रम में शास्त्रीय स्वर लहरियों के संग बरसी काव्यमय रसधार

    लखनऊ, 26 जुलाई 2021: कारगिल विजय दिवस का उल्लास आज संगीत की स्वर लहरियों और काव्य सरिता के तौर पर उभरकर आया। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अंतर्गत अकादमी परिसर गोमतीनगर की वाल्मीकि रंगशाला में आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव ऑनललाइन कार्यक्रम में लखनऊ के युवा शास्त्रीय-उपशास्त्रीय गायक प्रवीण ने सुर सजाये तो युवा सारंगी वादक जीशान अब्बास ने रागों को सुनाकर जोश जगाया, जबकि वरिष्ठ कवयित्री ज्योति किरन सिन्हा ने काव्यमय रचनाओं से देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के संग शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अकादमी फेसबुक पेज पर जीवंत कार्यक्रम को बड़ी तादाद में लोगों ने देखा।

    कार्यक्रम में कलाकारों और दर्शकों -श्रोताओं का स्वागत करते हुए अकादमी के सचिव तरुणराज ने कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये और कहा कि शृंखला के कार्यक्रमों की भावना यह है कि देश पर न्योछावर होने वाले ऐसे ही जवानों की बदौलत हम सुरक्षित तरह से रह पा रहे हैं। हम आजादी अक्षुण्ण रखने वाले अपने सेनानियों, क्रान्तिकारियों और कला के जरिये देश सेवा करने वाले व्यक्तित्वों का स्मरण ऐसे कार्यक्रमों के जरिये नित्यप्रति करना चाहिए।

    पिता पं.रामकृपाल मिश्र व चाचा पं.रामप्रकाश मिश्र के शिष्य प्रवीण कष्यप ने समापन देशभक्ति गीत- आज गाओ षहीदों का गान…. से किया तो कार्यक्रम का आगाज सावन के पहले दिन के मौसम के अनुरूप राग मेघ की रचनाओं से किया। पहले मध्यलय एक ताल में – कजरा कारे-कारे…. और फिर द्रुत तीन ताल में आयो गरजत बादरवा…. सुनायी। उनके साथ तबले पर कुषल वादक रविनाथ मिश्र, हारमोनियम पर पीयूष मिश्र और स्वर मण्डल पर षैलेष भारती ने बढ़िया साथ दिया। दूसरे कलाकार के तौर पर युवा सारंगी वादक जीशान अब्बास ने मधुर राग चारुकेशी छेड़ा तो आगे कारगिल शहीदों को नमन करते हुए प्रसिद्ध धुन- वैष्णव जन तो तैणे कहिए…. सुनायी।

    वरिष्ठ कवयित्री ज्योति किरन सिन्हा ने आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं के बीच गीत- दुनिया में चमकता इक तार ये मेरा वतन सबसे न्यारा…… पढ़ा। उन्होंने कहा- ये पर्वत प्रहरी से जो खड़े दुष्मन की नजर न तुझपे पड़े, पैरों में मचलता महासागर कुदरत के हैं उपकार बड़े। आगे उन्होंने कहा- तू विरासत है उन वीरों की दुष्मन पे उठी शमशीरों की, आजादी की खातिर जो मिटे, जो शहीद हुए उन दिलेरों की।

    #अमृत महोत्सव संगीत कार्यक्रम #उ.प्र.संगीत नाटक अकादमी
    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    3 Comments

    1. zovre lioptor on August 1, 2021 7:11 pm

      I am extremely impressed with your writing skills as well as with the layout on your weblog. Is this a paid theme or did you customize it yourself? Either way keep up the excellent quality writing, it’s rare to see a great blog like this one nowadays..

      Reply
    2. buy steroids usa on August 4, 2021 11:10 pm

      so much fantastic information on here, : D.

      Reply
    3. real steroids for sale on August 4, 2021 11:24 pm

      I am not really excellent with English but I come up this very easy to understand.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading