बाराबंकी, 29 जुलाई, 2021: विकास खंड हरख के प्रावि अजपुरा में चाइल्ड लाइन 1098 के द्वारा ओपन हाउस मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें विशेष किशोर पुलिस इकाई की प्रभारी शमा नाज सिद्दीकी ने बच्चों की सुरक्षा के टिप्स बताए। एसजेपीयू प्रभारी ने बच्चों सुरक्षित रहने के लिए दस बातें बताई, कहा कि अपने माता पिता व परिजनों से अपनी हर समस्या को साझा करें, कहीं भी जाएं तो जाने की सूचना परिजनों को देकर निकलें, अपना व घर का मोबाइल नम्बर याद रखें, अपरचित व्यक्ति के वाहन, सायकिल बाइक पर कभी न बैठें और आपातकाल स्थिति में तुरंत चाइल्ड लाइन 1098 नम्बर पर फोन करें।

महिला सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि संकट नजर आने पर महिलाएं 1090 पर फोन कर पुलिस की मदद लें। जैदपुर थाने की पुलिस टीम ने टोल फ्री नंबर 112 व 101 के बारे में जानकारी दी चाइल्ड लाइन टीम के जिला समन्वयक जियालाल ने 102,108 तथा सरकारी योजनाओ कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप, सुकन्या समृद्धि योजना और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए सभी को प्रेरित किया चाइल्ड लाइन टीम सदस्य फकीरे लाल ने 1098 के बारे में बताया।
ग्राम पंचायत के प्रधान रामफेर रावत ने बैठक की सराहना करते हुए चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम को धन्यवाद दिया इस बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी,संगीता देवी, आशा बहू सुनीता देवी, मंशा देवी प्रधानाध्यापक शांती देवी, अर्चना वर्मा, गोपीचंद शिक्षा मित्र अनुपम देवी तथा चाइल्ड लाइन टीम सदस्य फकीरे लाल व ग्रामीनवासी मौजूद रहे।







