लखनऊ, 30 जुलाई, 2021: भारतीय जनवादी संघ ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही राजनीतिक हत्याओंं पर रोक लगे। सोनू यादव हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो।
भारतीय जनवादी संघ के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव ने चिंता जाहिर की है कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक विद्वेषता चरम पर है। इन चार सालों में कई बेगुनाहों की हत्याएं हो चुकी हैं। यह ईर्ष्या और घृणा स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है। ऐसी ही एक घटना इलाहाबाद में घटित हुई।
इलाहाबाद में सोनू यादव की हत्या केवल इस बात पर कर दी जाती है की वो सपा के समर्थन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी का स्टेटस अपने व्हाट्सएप में लगाए था। ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक सरकार के मुंह पर तमाचा हैं। लोग स्वतंत्र हैं नेता चुनने के लिए, दल चुनने के लिए, किसी भी नेता की जय बोलने के लिए, अभिव्यक्ति की आज़ादी की इजाजत सबको हमारा भारतीय संविधान देता है। इससे पहले भी कई युवा जितेंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव और कई बेगुनाह युवा इस राजनीतिक विद्वेषता का शिकार हुए हैं।
भारतीय जनवादी संघ ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि सोनू यादव हत्याकांड के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा ऐसी तमाम घटनाओं पर तत्काल रोक लगे। जिससे स्वस्थ लोकतंत्र उत्तर प्रदेश में भी फिर से पनप सके।







